WI vs AUS: 37 गेंदों में शतक! टिम डेविड ने T20 में मचाई तबाही, वेस्टइंडीज को किया ध्वस्त

WI vs AUS Tim David: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में तूफानी प्रदर्शन किया। टिम डेविड ने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई जिसने क्रिकेट फैंस को भी चौंका दिया। डेविड ने महज 37 गेंदों में 102 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और 6 चौके शामिल थे। इसी के साथ वे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज़ शतक बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए।

महज 37 गेंदों में टिम डेविड ने जड़ा शतक (WI vs AUS Tim David)

ऑस्ट्रेलिया ने 215 रन के लक्ष्य को 23 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया और पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस जीत के साथ डेविड ने न सिर्फ रनों की बारिश की, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। मैच की शुरुआत वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए की और शाई होप ने शानदार शतक जमाया। होप ने 57 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

WI vs AUS 1

शाई होप ने खेली शतकीय पारी

शाई होप के साथ ब्रेंडन किंग ने भी 62 रन की तेज़तर्रार पारी खेली। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की और वेस्टइंडीज ने 214/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत धीमी रही लेकिन टिम डेविड ने आते ही मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने पहले 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से टी-20 में सबसे तेज़ है। इसके बाद उन्होंने मिचेल ओवेन (36* रन, 16 गेंद) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 128 रन की ऐतिहासिक साझेदारी की।

टिम डेविड ने दिलाई टीम को जीत

डेविड ने 10वें ओवर में एक चौका और लगातार चार छक्के लगाए, जिससे एक ही ओवर में 28 रन बने और मैच का पासा पूरी तरह पलट गया। उन्होंने 12वें ओवर में रोस्टन चेस की गेंदों पर भी 3 छक्के और एक चौका लगाया। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर डेविड ने चौका लगाकर न सिर्फ अपना शतक पूरा किया बल्कि टीम को शानदार जीत भी दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+