विराट कोहली क्यों भाई को सौंप गए करोड़ों की संपत्ति? खुद जाकर बनवाए कागज, क्या हमेशा के लिए छोड़ गए भारत?
Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए रवाना होने से पहले एक अहम कानूनी फैसला लिया। उन्होंने गुरुग्राम में स्थित अपनी प्रॉपर्टी का जनरल पावर ऑफ़ अटॉर्नी (GPA) अपने बड़े भाई विकास कोहली को सौंप दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, विराट ने यह कानूनी प्रक्रिया गुरुग्राम के वजीराबाद तहसील कार्यालय में पूरी की। दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने के बाद वे सीधे टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना हो गए। कोहली ने खुद एक घंटे तक रुककर यह काम पूरा किया।

GPA क्या होता है?
GPA (General Power of Attorney) एक ऐसा कानूनी दस्तावेज़ होता है जिसके ज़रिए कोई व्यक्ति अपने किसी विश्वसनीय रिश्तेदार या प्रतिनिधि को यह अधिकार देता है कि वह उसकी प्रॉपर्टी से जुड़े काम, दस्तावेज़, लेन-देन या प्रशासनिक कार्य कर सके।
विराट के मामले में, यह अधिकार विकास कोहली को मिला है। इसका मतलब है कि अब विराट की अनुपस्थिति में उनके भाई प्रॉपर्टी से जुड़ी सभी कानूनी और प्रशासनिक जिम्मेदारियाँ संभालेंगे।
कौन-सी प्रॉपर्टी दी गई है विकास कोहली को?
रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली के पास गुरुग्राम के DLF सिटी फेज-1 में एक आलीशान कोठी है। इसके अलावा, उनके नाम पर एक लग्जरी फ्लैट भी है। दोनों संपत्तियों की कीमत करोड़ों में हैं।
इन संपत्तियों का स्वामित्व विराट के पास ही रहेगा, लेकिन प्रबंधन और कानूनी कामों की जिम्मेदारी अब विकास कोहली को सौंपी गई है।
क्यों लिया यह फैसला?
विराट अब अपने परिवार के साथ अक्सर लंदन में रहते हैं। उनके व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल और विदेश यात्राओं को देखते हुए, भारत में रहकर हर छोटे-बड़े दस्तावेजी कार्य करना संभव नहीं है। ऐसे में GPA देना एक व्यावहारिक और समझदारी भरा कदम है, जिससे उनकी अनुपस्थिति में सारे काम आसानी से हो सकें।
क्या विदेश शिफ्ट होने का संकेत है?
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फैसला इस ओर भी इशारा करता है कि विराट कोहली अब भारत की तुलना में विदेश में अधिक समय बिताने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, इस कदम का मतलब प्रॉपर्टी ट्रांसफर नहीं है, सिर्फ मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।












Click it and Unblock the Notifications