वर्ल्ड कप जीतते ही सूर्यकुमार यादव ने क्यों लगाई माथे पर धूल? सूर्या का जवाब पत्थर दिल को भी रुला देगा
Suryakumar Yadav: भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को हराते हुए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचने का काम किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की थी। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान पिच की मिट्टी को सिर पर लगा लिया था। इसका राज अब खोला है।
भारतीय कप्तान ने कप जीतने के दो दिन बाद एक ऐसा बयान दिया है, जिसे जानने के बाद हर कोई तारीफ ही करेगा। एनडीटीवी को सूर्या ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि जीत के तुरंत बाद वह पिच पर क्यों चले गए थे।

कप जीतने के बाद मुंबई पहुंचकर भारतीय कप्तान ने कहा कि जिस चीज़ ने उन्हें इतना कुछ दिया है, उसका सम्मान करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि क्रिकेट की पिच की वजह से ही उन्हें पहचान और सफलता मिली है, इसलिए उन्हें लगा कि पिच की मिट्टी को माथे से लगाकर उसका सम्मान करना चाहिए।
लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बनने को लेकर सूर्या ने कहा कि यह एक सुखद अहसास है। गौरतलब है कि साल 2024 में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ट्रॉफी उठाई थी, सूर्या भी उस टीम का हिस्सा थे।
टीम इंडिया का अगला लक्ष्य तय
उधर एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारा अगला लक्ष्य अब 2028 के ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। उसी साल टी20 वर्ल्ड कप भी होना है, इसलिए हम टी20 वर्ल्ड कप की हैट्रिक पूरी करने के लिए अपनी पूरी जान लगा देंगे।
धोनी ने सूर्या से क्या कहा था?
महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भारतीय कप्तान ने कहा कि जीत के बाद उनकी प्रतिक्रिया बेहद शानदार थी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मैं उनसे मिला था। उन्होंने मुझे सलाह दी थी कि आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट्स में किस तरह खेलना चाहिए। माही भाई ने मुझसे कहा था कि हमारी टीम लाजवाब है और हमें बस निडर होकर खेलना है, फिर जीत हमारी ही होगी।












Click it and Unblock the Notifications