Shreyas Iyer को रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी बनाना कितना सही? क्या वनडे कप्तानी के लिए फिट हैं अय्यर!
Shreyas Iyer ODI captain: टीम इंडिया में रोहित शर्मा का वनडे भविष्य अब ज्यादा लंबा नहीं माना जा रहा। ऐसे में नए कप्तान की तलाश शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ताओं की नजरें श्रेयस अय्यर पर हैं। लेकिन क्या ये सही फैसला होगा? आइए जानते हैं वो तीन बड़े कारण जिनसे अय्यर को रोहित का उत्तराधिकारी बनाना टीम इंडिया के लिए गलत साबित हो सकता है।
अय्यर सह पाएंगे कप्तानी का दबाव (Shreyas Iyer ODI captain)
श्रेयस अय्यर ने चोटों और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच टीम में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत की है। 2022 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और खुद को मिडल ऑर्डर का अहम हिस्सा साबित किया। लेकिन हाल के दिनों में उनकी जगह पक्की नहीं मानी जा रही। अगर इस समय उन पर कप्तानी का बोझ डाल दिया गया, तो उनका बैटिंग फोकस प्रभावित हो सकता है। टीम को एक भरोसेमंद नंबर 4 बैटर की जरूरत है, और कप्तानी का दबाव उस स्थिरता को बिगाड़ सकता है।

आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं अय्यर
भारतीय क्रिकेट में आमतौर पर कप्तान बनने से पहले खिलाड़ी को वाइस-कैप्टन जैसी जिम्मेदारियां दी जाती हैं। श्रेयस अय्यर को अब तक कभी वनडे या टेस्ट टीम का स्थायी उपकप्तान नहीं बनाया गया है। हां, उन्होंने आईपीएल में कप्तानी की है, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर कप्तानी का अनुभव अलग होता है। बिना तैयारी के सीधे कप्तान बना देना बड़ा जोखिम होगा।
लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं अय्यर
2027 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ट्रांजिशन फेज में है। ऐसे समय में एक स्थिर और अनुभवी कप्तान की जरूरत है। श्रेयस अय्यर फिलहाल टीम के लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा भी नहीं रहे हैं। ऐसे में उन्हें अचानक कमान सौंपना टीम के संतुलन को बिगाड़ सकता है। लिहाजा श्रेयस अय्यर भारतीय वनडे टीम के लिए बतौर कप्तान सही विकल्प साबित होते नजर नहीं आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications