IND vs ZIM: रिंकू सिंह आज ज़िम्बाब्वे के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे? सामने आई बड़ी वजह
IND vs ZIM: भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच आज होने वाले महामुकाबले से पहले फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। टीम इंडिया के धाकड़ फिनिशर रिंकू सिंह आज के प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है।
दरअसल टीम कॉम्बिनेशन की वजह से रिंकू सिंह को बाहर किया गया है। वह अपने पिता से अस्पताल में मिलकर वापस टीम के साथ शामिल हुए हैं। उस लिहाज से उनको आराम देना भी अहम समझा गया। संजू सैमसन को रिंकू की जगह टीम में लाया गया।

इसके अलावा एक और बदलाव टीम इंडिया ने वॉशिंगटन सुंदर के रूप में किया। उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम में लाया गया है। इन दो बदलावों के साथ भारतीय टीम मैदान पर उतरी है। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है।
टॉस जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया कि पिछले मैच की हार अब इतिहास है। सूर्या ने कहा, "हम वैसे भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे, इसलिए मैं इस फैसले से खुश हूँ। टीम का माहौल काफी रिलैक्स्ड है। हार्दिक ने हडल (टीम मीटिंग) में जो बातें कहीं, वो एक अनुभवी खिलाड़ी की पहचान हैं। वो जानते हैं कि टीम को क्या चाहिए। मेरा लड़कों को सिर्फ एक ही संदेश है, हारो या जीतो, बस खेल का लुत्फ उठाओ और निडर होकर खेलो।
ईशान किशन को बैटिंग ऑर्डर में आज नीचे उतारा गया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को ओपन करने के लिए भेजा गया। दोनों ने तूफानी शुरुआत की। सैमसन पावरप्ले में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर दबाव बनाकर चले गए। वह 15 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन (Playing XI)
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications