वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार टेस्ट प्रदर्शन के बाद वनडे वर्ल्ड कप में खुल सकते हैं अश्विन के लिए दरवाजे
IND vs WI Ravichandran Ashwin: रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ विंडसर पार्क में हुए टेस्ट मैच की पहली पारी में 5 और दूसरी में 7 विकेट लेकर अपने करियर की बेस्ट ओवरसीज गेंदबाजी की है। अश्विन अब अपने 500 टेस्ट विकेट पूरे करने से सिर्फ 14 विकेट और दूर है।
इस साल का वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) भारत में होना है। क्या अश्विन की यह दमदार परफॉर्मेंस टीम इंडिया में वनडे फॉर्मेट में वापसी के लिए उनके रास्ते खोल सकती है?

अश्विन भारतीय क्रिकेट में सफेद गेंद फॉर्मेट से दूर ही चल रहे हैं। उन्हें टेस्ट विशेषज्ञ के तौर पर अधिक खिलाया जाता है, लेकिन वनडे वर्ल्ड कप भारत में होना है, जहां पिचें स्पिन की मददगार मिलेंगी और अश्विन जैसे अनुभवी क्लासिक ऑफ स्पिनर की जरूरत पड़ सकती है।
अश्विन के लिए एशियन गेम्स की टीम एक उम्मीद लेकर आई है। एशियन गेम्स के लिए भेजी जाने वाली टीम में भारतीय चयनकर्ताओं ने वाशिंगटन सुंदर को भी ले लिया है। वाशिंगटन सुंदर सफेद गेंद फॉर्मेट में भारत के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर खेलते रहे हैं।
टीम मैनेजमेंट ने अश्विन को बाहर बैठाकर सुंदर को कई मैच खिलाए हैं। ऐसे में एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप की टाइमिंग के क्लैश को देखते हुए यह संभव नहीं लगता कि वाशिंगटन सुंदर वर्ल्ड कप की टीम में भी चुने जाएंगे। ऐसे में भारत के पास ऑफ स्पिन ऑलराउंडर का स्लॉट बचता है जहां पर रविचंद्रन अश्विन की जगह बन सकती है।
ये चयनकर्ताओं के नजरिए और भरोसे पर निर्भर करेगा कि अश्विन को मौका देते हैं या नहीं। लेकिन सीनियर स्पिनर के सामने बड़ी संभावना जरूर खुल गई है। हालांकि अश्विन के सामने चुनौतियां भी कम नहीं है क्योंकि वह वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे टीम का हिस्सा नहीं है।
ये भी पढ़ें- टेस्ट में शानदार आगाज के तुरंत बाद कैसे ODI वर्ल्ड कप की रेस में चूक गए यशस्वी जायसवाल
भारत ने यहां पर रवींद्र जडेजा के अलावा अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे स्पिनरों को खिलाकर संकेत दिए हैं कि कहीं न कहीं विश्व कप के लिए इन्हें तैयार किया जा रहा है। लेकिन अश्विन की धमाकेदार परफॉर्मेंस और उनकी जबरदस्त फॉर्म शायद चयनकर्ताओं को एक बार फिर से ऑफ स्पिन विकल्प के बारे में भी सोचने के लिए मजबूर कर सकती है।
अश्विन का का वनडे रिकॉर्ड बुरा नहीं है। उन्होंने 113 मुकाबलों में 151 विकेट लिए हैं। उन्होंने आईपीएल के कई मैचों में भी शानदार गेंदबाजी की है। अश्विन के पास भारतीय पिचों पर विपक्षी बल्लेबाजों को तंग करने के लिए बहुत सारी विविधताएं मौजूद हैं। वह अपनी स्पीड में वेरिएशन करने के अलावा गति में भी बदलाव करते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications