जानें क्यों रवि शास्त्री के पास आज तक नहीं है एमएस धोनी का मोबाइल नंबर, पूर्व कोच ने खुद किया खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे मुश्किल खिलाड़ी की बात की जाये तो इसमें टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का नाम जरूर आता है, जिन पर शिकंजा कसना काफी मुश्किल था। यह शिकंजा न सिर्फ मैदान के अंदर कसना मुश्किल था बल्कि मैदान के बाहर भी यह कर पाना लगभग नामुमकिन था। कई सालों तक मीडिया में काम कर रहे स्पोर्टस जर्नलिस्ट ने एमएस धोनी का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू करने की कोशिश की लेकिन हासिल कर पाने में नाकाम रहे। यहां तक कि 2019 विश्वकप के बाद भी जब महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर थे तो भी उन पर नजर बनाना काफी मुश्किल था और लोग उन्हें सोशल मीडिया पर आ रही तस्वीरों के जरिये ही जानकारी हासिल कर पा रहे थे।
यहां तक कि जब 2020 में कोरोना महामारी की वजह से सारा देश लॉकडाउन में था और खेल जगत की मशहूर हस्तियां सोशल मीडिया पर लाइव चैट के जरिये फैन्स से रूबरू हो रहे थे, एमएस धोनी तब भी चुपचाप काम करते नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर सामने आयी कुछ तस्वीरों के जरिये ही पता चला कि धोनी लॉकडाउन में अपने फॉर्म हाउस पर खेतों में काम कर रहे हैं। धोनी हमेशा से एक पहेली की तरह रहे हैं जिन्हें समझ पाना उनके सबसे करीबी साथी खिलाड़ियों के लिये भी नामुमकिन रहा है।
और पढ़ें: ENG vs WI: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, कप्तान इयोन मोर्गन चोटिल होकर सीरीज से हुए बाहर

आज की तारीख में भी रिजर्व्ड रहते हैं धोनी
कई मौकों पर उनके साथ काम कर चुके साथी खिलाड़ियों ने इस बात को माना है कि धोनी को लेकर अंदाजा लगाना नामुमकिन है कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है और शायद यही वजह है कि धोनी को लेकर आज भी रहस्य बरकरार रहता है। धोनी के इस अंदाज को लेकर भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कई खुलासे किये हैं और बताया है कि उनके शांत रवैये के पीछे का क्या कारण हैं। उल्लेखनीय है कि धोनी के शांत रवैये को लेकर अब तक कई निबंध लिखे जा चुके हैं कि वो कैसे मुश्किल और परेशान करने वाली परिस्थितियों में भी खुद को शांत रखने में कामयाब होते हैं, लेकिन अब इस मामले पर धोनी के साथ करीबी से काम कर चुके रवि शास्त्री ने जानकारी दी है।
रवि शास्त्री ने इस थ्योरी के बारे में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर बात की और बताया कि धोनी आज की तारीख में भी खुद को सबसे रिजर्व्ड क्यों रखते हैं और बेहद कम ही लोगों के पास उनका नंबर होता है। रवि शास्त्री ने साल 2014 में भारतीय खेमे को ज्वाइन किया था और तब धोनी टीम की कमान संभाल रहे थे, जिसके बाद धोनी ने 2019 के अपने आखिरी विश्वकप तक खेलना जारी रखा।

इस कारण आज तक नहीं है धोनी का नंबर
इस इंटरव्यू के दौरान रवि शास्त्री ने खुलासा किया कि बहुत ही कम लोगों के पास महेंद्र सिंह धोनी का मोबाइल नंबर होता है और उस फेहरिस्त में भारत के पूर्व हेड कोच का नाम नहीं है।
उन्होंने कहा,'अगर धोनी के लिये संभव हो सकता है तो वो हमेशा कोशिश करते हैं कि वो अपने हाथ से फोन को दूर रखें और रखते भी हैं। सच कहूं तो मेरे पास आज की तारीख तक एमएस धोनी का मोबाइल नंबर नहीं हैं और मैंने कभी मांगा भी नहीं। मुझे पता है कि वो मुश्किल ही अपना फोन अपने पास रखते हैं। और अगर आपको उनसे संपर्क करना है तो आपको पता होना चाहिये कि उनसे कैसे संपर्क किया जा सकता है। मैं इतना कह रहां हूं कि वो इसी तरह के व्यक्तित्व वाले आदमी हैं।'

एक सपने की तरह हैं धोनी
गौरतलब है कि धोनी और रवि शास्त्री आखिरी बार 2021 के टी20 विश्वकप में साथ नजर आये थे जहां पर शास्त्री अपने कार्यकाल का आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे थे तो वहीं पर धोनी बतौर मेंटॉर जुड़े थे। शास्त्री ने आगे बात करते हुए धोनी की जमकर तारीफ की और बताया कि उन्होंने अपनी पूरी लाइफ में धोनी जैसा दूसरा खिलाड़ी नहीं देखा है।
उन्होंने कहा,'धोनी पूरी तरह से सपना लगते हैं, मैंने आज तक उनके जैसा खिलाड़ी नहीं देखा है, उन्होंने जीरो बनाया हो या फिर शतक, विश्वकप जीता हो या फिर पहले राउंड से बाहर हुए हों, उनके लिये कभी भी ज्यादा मायने नहीं रखता था। मैंने अपने करियर में बहुत सारे खिलाड़ी देखें हैं पर सच कह रहां हूं कि उन जैसा एक भी नहीं रहा। यहां तक कि सचिन भी कभी-कभी गुस्सा कर सकते थे लेकिन धोनी के साथ यह कभी नजर नहीं आता था।'
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications