रिज़वान को 20 मैचों के बाद कप्तानी से हटाने का कारण आया सामने, एक हरकत से खिलाड़ी हो गए थे परेशान
Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को वनडे कप्तानी से हटा दिया गया है। खबरों के अनुसार, यह फैसला सिर्फ प्रदर्शन के आधार पर नहीं बल्कि कुछ अन्य कारणों से भी लिया गया है।
टीम के भीतर बढ़ती धार्मिक चर्चाओं और खिलाड़ियों की असहजता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजवान ने अपनी कप्तानी के दौरान टीम मीटिंग और ड्रेसिंग रूम में धार्मिक विषयों को बार-बार उठाया, जिससे कई खिलाड़ी असहज महसूस करने लगे। बताया गया है कि उन्होंने कुछ मौकों पर टीम होटल में धार्मिक सभाएं भी कराईं और खिलाड़ियों को पाँच वक्त की नमाज़ के लिए प्रेरित किया।

Mohammad Rizwan का रिकॉर्ड
हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस फैसले पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक टीम का माहौल और संतुलन बिगड़ने की वजह से बोर्ड ने बदलाव जरूरी समझा। रिजवान ने बतौर कप्तान अब तक 20 वनडे मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें पाकिस्तान को 9 जीत और 11 हार मिली।
टीम को हाल के महीनों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था, जिससे उनके नेतृत्व पर सवाल उठने लगे। PCB ने वनडे टीम की कमान तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को सौंपी है। उम्मीद की जा रही है कि अफरीदी के नेतृत्व में टीम का संतुलन दोबारा बहाल होगा और युवा खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिलेगा।
Mohammad Rizwan के कारण खराब हुआ फोकस
कुछ खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट को लगा कि रिजवान का अत्यधिक धार्मिक झुकाव टीम के फोकस को भटका रहा था। कई खिलाड़ियों ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि ड्रेसिंग रूम को "धार्मिक मंच" नहीं बल्कि "पेशेवर स्पोर्ट्स एनवायरनमेंट" रहना चाहिए।
रिज़वान को अभ्यास के दौरान भी प्लेयर्स के साथ मैदान पर नमाज़ पढ़ते हुए देखा गया है। पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर भी धर्म और खेल को अलग रखने की बातें कह चुके हैं। शायद रिज़वान को इससे फर्क नहीं पड़ा, इसलिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ही आगे आना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications