IPL में शतक, वनडे में दोहरा शतक, फिर भी टेस्ट में 'बिहार के लाल' को नहीं मिला मौका

India vs england Test: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के लिए बीसीसीआई ने शुभमन गिल को नया कप्तान नियुक्त किया है। वहीं ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है। यह घोषणा शनिवार को मुंबई में हुई एक बैठक में की गई। 20 जून से शुरू होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है।

टीम में युवा खिलाड़ियों को मिला मौका (India vs england Test)

विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। साई सुदर्शन और करुण नायर को टीम में जगह दी गई है, जबकि शार्दुल ठाकुर ने वापसी की है। ये बदलाव भारतीय टेस्ट टीम के लिए नए अध्याय की शुरुआत कही जा रही है। इंग्लैंड के खिलाफ इस दौरे में टीम के प्रदर्शन पर फैंस की नजरें बनी रहेगी।

Ishan Kishan 1

ईशान किशन फिर हुए बाहर

अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से ईशान किशन ने भारतीय क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है। किशन ने साल 2023 में भारतीय टेस्ट टीम के लिए डेब्यू किया था, लेकिन उसके बाद से वह टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। मौजूदा आईपीएल सीजन में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक 325 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है।

इस वजह से नहीं मिली जगह

इंग्लैंड के खिलाफ दौरे के लिए भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर की भूमिका में ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत को मौका दिया है। ये दोनों विकेटकीपर हाल ही में अपनी निरंतरता और प्रदर्शन की वजह से टीम में शामिल किए गए हैं। इसी कारण से ईशान किशन को टीम में जगह नहीं मिली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी किशन टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, जिससे यह साफ है कि चयनकर्ताओं की नजर फिलहाल किशन पर कम है।

ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में एक यादगार दोहरा शतक बनाया था। इसके अलावा वह आईपीएल के अलावा घरेलू क्रिकेट में भी लगातार रन बना रहे हैं। इसके बावजूद बिहार के इस लाल को भारतीय टीम में दोबारा एंट्री नहीं मिल पा रही है। हालांकि, ईशान किशन को इंग्लैंड के खिलाफ इंडिया ए की टीम में जगह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+