'इस चाँद में दाग लगा हुआ है,' हसीन जहां को अचानक क्यों किया जा रहा ट्रोल? क्या फिर से कर दिया कोई काण्ड

Hasin Jahan: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अपनी किसी न किसी हरकत की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाए, तो वह खुद को सुर्ख़ियों में बनाए रखना पसंद करती हैं। भले ही यूजर्स की तरफ से उनको ट्रोल ही क्यों न किया जाए।

एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, वजह भी बहुत खास है। हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर आकर एक पोस्ट किया तथा बॉलीवुड का गाना बैकग्राउंड में लगा दिया। इसके बाद लोगों की बयानबाजी भी शुरू हो गई लेकिन हसीन जहां ने कुछ नहीं कहा।

hasin jahan
Photo Credit: Hasin Jahan Instagram

दरअसल लाल साड़ी में राजकुमारी की तरह सजकर हसीन जहां ने इन्स्टाग्राम पर अपना एक बेहद खूबसूरत फोटो पोस्ट किया। इसके बैकग्राउंड में उदित नारायण का गाना भी लगाया। 'उस चाँद का मुकाबला क्या होगा, इस चाँद के आगे।'

Hasin Jahan पर लोगों का गुस्सा

इसके बाद फैन्स का भड़कना लाजमी था क्योंकि हसीन जहां ने खुद की तुलना चाँद से कर डाली थी। लोगों ने कहा कि इस चाँद पर अब दाग लग चुका है। इशारा साफ़ मोहम्मद शमी के साथ उनके तल्ख रिश्ते की तरफ था। लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते हुए हसीन जहां को ट्रोल किया।

Hasin Jahan को प्यार करने वाले भी हैं

इन सबके बीच कुछ लोग ऐसे थे, जो सीने में प्यार छुपाकर बैठे हुए थे और हसीन जहां के सामने खुलकर इजहार करते हुए कह दिया कि हमें आप बेहद पसंद हैं। पति मोहम्मद शमी से अलग रह रहीं हसीन जहां को कोर्ट के आदेशानुसार शमी से हर माह पैसे मिलते हैं।

शमी इस समय आईपीएल खेलने में व्यस्त हैं। टूर्नामेंट फिर से शुरू होने वाला है। वह सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं। हर महीने हसीन जहां को वह 1 लाख 30 हजार रुपये देते हैं। इनमें बेटी के लिए 80 हजार रुपये और हसीन जहां के लिए 50 हजार रुपये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+