Explained: फ्लॉप केएल राहुल को क्यों दिया दूसरे टेस्ट में मौका? टीम में बदलाव नहीं करने का क्या है कारण
IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में धांसू जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अगले टेस्ट के लिए तैयार हो रही है। सीरीज के अगले टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। केएल राहुल को टीम में एक बार फिर से मौका दे दिया गया है। इसके पीछे बोर्ड की कोई सोच रही होगी।
हालांकि चेन्नई टेस्ट मैच की पहली पारी में फ्लॉप रहने के बाद केएल राहुल को टीम से बाहर करने की मांग लगातार उठ रही है। इसके बाद भी अगले मैच के लिए उनको टीम में चुन लिया गया। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

राहुल को परखने की सोच
केएल राहुल चेन्नई टेस्ट मैच की पहली पारी में उस समय फ्लॉप रहे, जब टीम को उनके बल्ले से रनों की आवश्यकता थी। इसके बाद दूसरी पारी में वह 22 रन बनाकर खेल रहे थे, उसी समय पारी घोषित कर दी गई। यहाँ उनकी बैटिंग को पूरी तरह नहीं देखा जा सका। इस वजह से उनको फिर मौका मिला है।
इस बार हो सकता है अंतिम मौका
केएल राहुल को बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर टेस्ट में देखा जाएगा कि वह कैसा खेलते हैं। अगर वह इस मुकाबले में फ्लॉप रहेंगे, तो उनको बाहर करने का फैसला लिया जा सकता है। इस बार उनके लिए यह अंतिम मौका हो सकता है। टीम इंडिया अगली सीरीज अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाली है।
ऑस्ट्रेलिया दौरा भी ध्यान में होगा
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा नवम्बर में है, ऐसे में केएल राहुल को उससे पहले परखा जा रहा है। भारत को ऑस्ट्रेलिया में युवाओं के बजाय अनुभवी प्लेयर्स की आवश्यकता रहेगी। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा टीम में नहीं हैं, इस वजह से उनको पहले से तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। अगर वह फ्लॉप रहते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर रहेंगे।
प्लेइंग इलेवन में बदलाव की कम संभावना
भारतीय टीम अगला मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेलने वाली है। प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना कम ही नजर आ रही है। विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही भारत की टीम मैदान पर उतरने का प्रयास करेगी। इस स्थिति में चेन्नई में खेल चुके ग्यारह नाम ही मैदान पर होंगे।












Click it and Unblock the Notifications