क्यों विराट कोहली का नहीं लग रहा टेस्ट क्रिकेट में मन? फिटनेस के बाद भी रिटायरमेंट की प्लानिंग का क्या कारण

Virat Kohli: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए हर किसी को चौंकाने वाला काम किया है। रोहित को कप्तानी से हटाने और टीम में जगह नहीं होने की जानकारी शायद सलेक्शन कमेटी की तरफ से मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने अपना फैसला सुना दिया।

इस बीच विराट कोहली को लेकर भी खबर सामने आ रही है। बताया गया है कि उन्होंने भी बीसीसीआई को टेस्ट से संन्यास की बात कही है, उनको इस पर फिर से विचार करने के लिए कहा गया है। हालांकि बीसीसीआई ने आधिकरिक पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

virat kohli

सवाल यह उठता है कि अचानक कोहली के अंदर यह रिटायरमेंट वाला भूत सवार कहाँ से हो गया। वह पूरी तरह से फिट हैं और अभी काफी क्रिकेट बाकी हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका शतक भी आया था। आईपीएल में वह बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कोहली का शतक ऑस्ट्रेलिया में आया था लेकिन बाद में वह फ्लॉप ही रहे थे। उस समय भी उन्होंने मन बना लिया था कि रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कहा जाएगा लेकिन बीच में कई चीजें आने से वह मामला दब गया।

चैम्पियंस ट्रॉफी और आईपीएल के आने से कोहली के टेस्ट पर भविष्य की चर्चा नहीं हुई। वह पहले भी इस प्रारूप को छोड़ने के बारे में सोच चुके थे क्योंकि चीजें उनके अनुरूप नहीं जा रही थी। अब इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद कोहली का मामला फिर से आया है।

Kohli को सताई किस बात की चिंता

रोहित और कोहली काफी साथ में खेले हैं और टी20 में रिटायरमेंट एक साथ लिया था। इंग्लैंड में कोहली अब रोहित के बिना अकेले पड़ जाएंगे। एक डर यह भी है कि जिस तरह रोहित को टीम से बाहर किया गया है, आने वाले समय में उनके साथ भी वैसा हो सकता है। इस वजह से वह शायद खुद को पहले ही टेस्ट से अलग करना चाहते होंगे।

एक और उदाहरण अश्विन का भी है, जिनको टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में छोड़ते हुए रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। कोहली के दिमाग में ये दोनों बातें जरूर होंगी। इस वजह से उन्होंने अपने बूट टांगने का फैसला लिया होगा।

Virat Kohli परिवार के साथ रहना चाहते होंगे

एक और वजह यह भी हो सकती है कि वह अपने परिवार को अब ज्यादा समय देना चाहते हैं, इस वजह से सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट और आईपीएल को ही पहली पसंद मानते हुए खेलना चाहते होंगे। टेस्ट क्रिकेट में समय काफी जाता है। ऐसे में लम्बे समय के लिए परिवार से दूर रहना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+