Vinod Kambli से दोगुनी पेंशन पाते हैं युवराज सिंह, क्या BCCI खिलाड़ियों के साथ करती है भेदभाव? जानें सच
Vinod Kambli pension: विनोद कांबली इन दिनों अपने जीवन के कठिन दौर से गुजर रहे हैं। वे गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और साथ ही आर्थिक परेशानियों का भी सामना कर रहे हैं। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से कांबली को मिलने वाली पेंशन युवराज सिंह से काफी कम है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है?
बीसीसीआई ने किया था बड़ा ऐलान
साल 2022 में बीसीसीआई ने रिटायर हो चुके खिलाड़ियों की पेंशन को बढ़ाने का ऐलान किया था। इस सुधार के तहत, प्रथम श्रेणी खिलाड़ियों की पेंशन 15,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दी गई। इसके अलावा, पूर्व टेस्ट खिलाड़ियों की पेंशन 37,500 रुपये से बढ़ाकर 60,000 रुपये कर दी गई। जिन खिलाड़ियों को पहले 50,000 रुपये पेंशन मिलती थी, उनकी पेंशन बढ़ाकर 70,000 रुपये कर दी गई।

कांबली को मिलती है युवराज से आधी पेंशन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवराज सिंह को बीसीसीआई से 60,000 रुपये पेंशन मिलती है। जबकि कांबली की पेंशन 30 हजार रुपये ही है, और इसका कारण उनके द्वारा खेले गए अंतरराष्ट्रीय मैचों की संख्या है। उन्हें भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 25 से भी कम मैच खेलने का अनुभव है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पेंशन और लाभ योजनाओं में यह नियम है कि खिलाड़ियों को उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भागीदारी के आधार पर पेंशन दी जाती है।
इस वजह से युवी को मिलते है अधिक पैसे
बीसीसीआई द्वारा पेंशन दिए जाने की प्रक्रिया आम तौर पर खिलाड़ियों की इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की लंबाई और उनके प्रदर्शन के आधार पर तय की जाती है। कांबली का करियर अपेक्षाकृत छोटा था, और उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन उनका क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं रही। दूसरी ओर युवराज सिंह का करियर काफी लंबा और सफल था, जिसके कारण उन्हें पेंशन की राशि भी ज्यादा मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications