IND vs BAN: ऋषभ पंत ने क्यों की बांग्लादेश की फील्डिंग सेट? कारण बताते हुए किया मेहमान टीम को ट्रोल
India vs Bangladesh: चेन्नई टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी के दौरान ऋषभ पंत ने धांसू बैटिंग करते हुए शानदार शतक जमाया लेकिन मैदान पर अपनी हरकतों के लिए वह यहाँ भी चर्चा में रहे। ऋषभ पंत को देखा गया कि वह बांग्लादेश को फील्डिंग सजाने के लिए निर्देश दे रहे थे।
पंत का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। विपक्षी कप्तान नजमुल शान्तो ने पंत की बात मानी और फील्ड में बदलाव कर दिया। जहाँ फील्डर लगाने के लिए पंत ने कहा था वहां उन्होंने एक खिलाड़ी खड़ा कर दिया। अब पंत से इस बारे में सवाल किया गया, तो जवाब मजेदार आया है।

पंत से मैदान पर ब्रॉडकास्टिंग टीम के सबा करीम ने पूछा कि आप फील्डिंग सेट क्यों कर रहे थे। इस पर पंत की तरफ से मजदर जवाब आया। उनकी बातों को सुनकर स्टूडियो में भी लोग हंसने लगे। पंत ने कहा कि अजय (जडेजा) भाई से बात होती है, तो वह यही कहते हैं कि क्रिकेट बेहतर होनी चाहिए भले ही दूसरी टीम खेले या हम खेलें।
पंत ने कहा कि वहां दो फील्डर खड़े थे इसलिए मैंने कहा कि दूसरी तरफ एक फील्डर लगा दो क्योंकि वहां कोई फील्डर नहीं खड़ा था। पंत की बात सुनने के बाद सबा करीम और बाकी सभी लोग जोर से हंसने लगे। उनकी बातचीत का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
गौरतलब है कि पंत उस समय बैटिंग कर रहे थे और तस्कीन अहमद की गेंदबाजी थी। उन्होंने बांग्लादेश के कप्तान को कहा कि एक फील्डर इधर भी आएगा। उनकी बात मानते हुए मेहमान टीम के कप्तान ने फील्डर खड़ा कर दिया था।
ऋषभ पंत फील्डिंग कर रहे हो या बैटिंग, वह मैदान पर कुछ न कुछ करते हुए मनोरंजन जरुर करते हैं। हाल ही में दलीप ट्रॉफी के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला था। दलीप ट्रॉफी मैच से पहले विपक्षी टीम के हडल में पंत घुस गए थे और उनकी बातें सुन रहे थे। यह अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आया था।












Click it and Unblock the Notifications