विराट कोहली और बाबर आजम में से किसका बल्ला है ज्यादा महंगा? जानें दोनों स्टार के बैट की कीमत
विराट कोहली और बाबर आजम दोनों ही दुनिया के टॉप क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं, और उनके बल्ले की कीमत फैंस को हैरान कर सकती है। ये बल्ले इसलिए भी खास होते हैं क्योंकि इनका ब्रांड, क्वालिटी, और अन्य स्पेशलिटी बाकी बल्लों से काफी अलग होती हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म ग्रे-निकोल्स हाइपरनोवा 1.3 बैट का इस्तेमाल करते हैं। यह ब्रिटिश कंपनी हाई क्वालिटी वाले क्रिकेट गैजेट्स बनाने के लिए जानी जाती है। बाबर के अलावा, साथी पाकिस्तानी क्रिकेटर मुहम्मद रिज़वान और शान मसूद भी इसी मॉडल का बैट इस्तेमाल करते हैं।

हाइपरनोवा क्रिकेट बैट की कीमत
हाइपरनोवा 1.3 क्रिकेट बैट की कीमत ब्रिटिश पाउंड में £449.99 है। हाइपरनोवा 1.3 बैट की कीमत USD में लगभग $550.62 है। पाकिस्तान में इसकी कीमत लगभग 123,580 है। दूसरी ओर, बाबर आज़म बैट की कीमत भारत में 45,300 है।
विराट कोहली के बल्ले से तुलना
बाबर आजम के बल्ले की तुलना में विराट कोहली के बल्ले की कीमत 27,000 रुपये है। कोहली ने 2017 में आठ साल के लिए MRF के साथ 100 करोड़ डॉलर का आकर्षक एंडोर्समेंट सौदा किया है।
इन बल्लों के बीच कीमत का अंतर क्रिकेट के भीतर अलग-अलग विज्ञापनों और ब्रांड एसोसिएशन को दर्शाता है। जहां बाबर ग्रे-निकोल्स को तरजीह देते हैं, वहीं कोहली का MRF के साथ जुड़ना टॉप क्रिकेटरों के बीच विविधतापूर्ण विकल्पों को दर्शाता है।
अभी खामोश है बाबर का बल्ला
क्रिकेट के मैदान पर दोनों बल्लेबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो बाबर आजम का बल्ला काफी समय से शांत है। पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में 11 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस मैच में बाबर अपना खाता भी नहीं खोल सके।
ये भी पढ़िए- किस भारतीय खिलाड़ी की पत्नी है ज्यादा अमीर? कमाई के बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश
दूसरी ओर विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक जमाया था। कोहली का ये टेस्ट क्रिकेट में 30वां शतक था। हालांकि, कोहली दूसरे टेस्ट में कुछ खास कमाल नहीं कर सके। अब नजरें 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications