किस भारतीय खिलाड़ी की पत्नी है ज्यादा अमीर? कमाई के बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश
इंटरनेशनल क्रिकेट में आने के बाद खिलाड़ियों की तस्वीर ही बदल जाती है। इसके बाद शादी और आगे का जीवन सुखद हो जाता है। क्रिकेट में पैसा, नाम और शोहरत सब होने के कारण लाइमलाईट भी ज्यादा मिलती है। शादी की बात आने पर खिलाड़ी अपने लिए एक बेस्ट जीवनसाथी का चयन करने का प्रयास करते हैं। लग्जरी लाइफ में तब चार चाँद लग जाते हैं, जब प्लेयर्स की पत्नियाँ भी पैसों के मामले में अपने पतियों से कम नहीं होतीं।
भारतीय क्रिकेट टीम में भी ऐसे कुछ खिलाड़ी हैं, जिनकी पत्नियाँ कमाई के मामले में किसी से कम नहीं हैं। अपने पतियों को टक्कर देने वाली ये महिलाएं करोड़ों में कमाती हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी फैन्स इनको काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे ही तीन भारतीय प्लेयर्स की अमीर पत्नियों के बारे में आपको जरुर जानना चाहिए।

अपनी रिवर्स स्विंग से बल्लेबाजों को नचाने वाले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान की पत्नी भी कमाई के मामले में पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटके भी करोड़ों की मालकिन हैं। फिल्म 'चक दे इंडिया' से फेम हासिल करने वाली सागरिका घाटके की नेटवर्थ 27 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। सोशल मीडिया पर भी सागरिका समय-समय पर एक्टिव दिखाई देती हैं। उनके पति जहीर खान को रिटायर हुए लम्बा समय हो गया है लेकिन उनकी भी सम्पत्ति काफी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जहीर खान 200 करोड़ से ज्यादा रुपये के मालिक हैं।
महेंद्र सिंह धोनी अमीर भारतीय प्लेयर्स में शामिल हैं और उनकी नेटवर्थ भी 1000 करोड़ के करीब हैं। उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। हालांकि वह धोनी की तरह उतना पैसा अर्जित नहीं करती हैं लेकिन करोड़ों में कमाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो साक्षी धोनी करीबन 50 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। वह आलीशान लाइफ जीती हैं और धोनी की फिल्म प्रोडक्शन कम्पनी में मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। साल 2010 में धोनी से शादी के बाद साक्षी भी एक ब्रांड बन गईं और धोनी के साथ हमेशा रहती हैं।
क्रिकेटरों की अमीर बीवियों की बात हो और अनुष्का शर्मा का नाम ना आए, ऐसा हो नहीं सकता। भारतीय क्रिकेटरों की अमीर बीवियों में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को टॉप पर रखा जाए, तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। अपने अभिनय से फैन्स का दिल जीतने वाली अनुष्का शर्मा की नेटवर्थ 300 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। उनके पति विराट कोहली की नेटवर्थ भी कम नहीं हैं। कोहली की नेटवर्थ 1000 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। कोहली और अनुष्का दोनों की नेटवर्थ को मिलाया जाए, तो यह 1300 करोड़ से ज्यादा बैठती है।












Click it and Unblock the Notifications