Asia Cup 2023 Final: कौन है ये शख्स जिसने टीम इंडिया के साथ मनाया जीत का जश्न? उठाई एशिया कप की ट्रॉफी
Asia Cup 2023 Final: कोलंबो में भारत ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। श्रीलंकाई टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर ढेर हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए जीत दर्ज की। भारत की इस जीत में मोहम्मद सिराज ने 21 गेंदों में छह विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। जीत के बाद जब ट्रॉफी को उठाकर जश्न मनाया जा रहा था, तभी एक शख्स की एंट्री ने फैंस को हैरान कर दिया।
दरअसल, एशिया कप में जीत के बाद सबसे पहले ट्रॉफी 20 वर्षीय तिलक वर्मा ने उठाई। भारतीय क्रिकेट में सबसे युवा या सबसे नए खिलाड़ी को दूसरों से पहले ट्रॉफी उठाने का मौका देना एक परंपरा रही है। इसके तुरंत बाद एक और शख्स आए जिन्होंने ट्रॉफी उठाई। वह टीम में न तो कोई खिलाड़ी थे और न ही कोच या फिजियो थे।

थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट रघु राघवेंद्र ने उठाई ट्रॉफी
हालांकि, वह भारतीय टीम के एक बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जिनका नाम रघु राघवेंद्र (Raghu Raghavendra) है, जो 'थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट' हैं। उनका काम नेट्स पर भारतीय बल्लेबाजों को स्लिंगर से थ्रो-डाउन देना है। वह अकेले नहीं हैं क्योंकि भारत ने कथित तौर पर दो अन्य थ्रोडाउन एक्सपर्ट को नियुक्त किया है।
विराट कोहली ने थ्रोडाउन एक्सपर्ट को लेकर कहा कि, 'बहुत सारा श्रेय इन लोगों को जाता है, जिन्होंने हमें नियमित रूप से अभ्यास कराया और उनका योगदान अविश्वसनीय रहा है। आप लोगों को उनके नाम और चेहरे याद रखने चाहिए क्योंकि हमारी सफलता के पीछे इन लोगों ने बहुत प्रयास किया है।'
दरअसल, राघवेंद्र, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (National Cricket Academy) से हैं। इसके बाद उन्हें बीसीसीआई (BCCI) में शामिल किया गया। वह भारत के पहले थ्रोडाउन एक्सपर्ट है, जिन्होंने सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी को भी थ्रो-डाउन दिया है। सबसे पहले 2011-12 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बतौर थ्रोडाउन विशेषज्ञ शामिल हुए थे।
वहीं दूसरी ओर रोहित ने मैच के बाद मीडिया कॉन्फ्रेंस में गेंदबाजों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, 'जब मैं तेज गेंदबाजों को इस तरह का प्रदर्शन करते हुए देखता हूं तो मुझे बहुत संतुष्टि मिलती है। सभी कप्तान तेज गेंदबाजी पर बहुत गर्व करते हैं, और मैं भी अलग नहीं हूं। हमारे पास तेज गेंदबाजों का एक शानदार ग्रुप है।












Click it and Unblock the Notifications