Who Will Win Today IPL Match: गुजरात बनाम चेन्नई का मैच कौन जीतेगा? हेड टू हेड में किसका दबदबा

Who Will Win Today IPL Match: आईपीएल 2025 का लीग स्टेज अब अपने आखिरी मोड़ पर है, और मैच नंबर 67 में दो दिग्गज टीमें- गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भिड़ने के लिए तैयार हैं। जहां एक ओर GT टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करने की कगार पर है, वहीं CSK के पास सिर्फ सम्मान बचाने का रास्ता बचा है।

महेंद्र सिंह धोनी की टीम को मिली एक और हार उन्हें पहली बार आईपीएल इतिहास में सबसे नीचे गिरा सकती है। रविवार को अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम गवाही देगा इस टकराव की, जो रन भी लाएगा और रोमांच भी।

GT vs CSK

हेड टू हेड: गुजरात टाइटन्स का पलड़ा भारी
अब तक दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले हुए हैं, जिनमें जीटी ने 4 और CSK ने 3 मैच जीते हैं। अहमदाबाद में GT का रिकॉर्ड और भी दमदार रहा है- उन्होंने यहां चेन्नई सुपर किंग्स को दो बार हराया है, और एकमात्र हार आईपीएल 2023 के फाइनल में हुई थी।

टीम एनालिसिस: गुजरात टाइटन्स (GT)
GT की टॉप-2 में जगह पक्की करने के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम शानदार खेल रही है, लेकिन पिछले मैच में LSG के खिलाफ 33 रन से हार ने उन्हें थोड़ा झटका दिया है।

जोश बटलर अनुपलब्ध हैं, जिससे मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ गया है। GT का मिडिल ऑर्डर (No. 4-7) इस सीजन में सभी टीमों में सबसे कम रन (590) और सबसे कम गेंदें (354) खेल पाया है। गेंदबाजी में भी चिंता है- राशिद खान और कागिसो रबाडा ने मिलकर 61 ओवर में सिर्फ 10 विकेट लिए हैं, वो भी 9.89 की इकॉनमी से।

मैच-अप्स की बात करें, तो कृष्णा और रबाडा को अयुष म्हात्रे और ब्रेविस के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं राशिद का अश्विन के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): क्या अब बस अगला सीजन?
CSK इस वक्त इतिहास के सबसे खराब सीजन की कगार पर खड़ी है। CSK अब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि चेन्नई की टीम अंकतालिका में सबसे नीचे रह सकती है- और अब उनके सामने सिर्फ एक ही मिशन है: सम्मान बचाना और जी के साथ सीजन खत्म करना।

चेन्नई सुपर किंग्स की हालत इस सीजन में बेहद खराब रही है - पावरप्ले में उनका रन रेट (8.5) और एवरेज (23.67) सभी टीमों में सबसे कम है, जबकि टॉप ऑर्डर की नाकामी का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक 5 ओपनिंग कॉम्बिनेशन आज़माए जा चुके हैं। ऐसे में मिडिल ऑर्डर (No. 4 to 7) ने जरूर 1099 रन बनाए हैं, जो सभी टीमों में सबसे ज़्यादा है, लेकिन इसके लिए उन्हें सबसे ज़्यादा 819 गेंदें भी खेलनी पड़ी हैं, और उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 134.18 रहा है।

आज का मैच कौन जीतेगा?
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा, क्योंकि वे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही लगातार प्रदर्शन नहीं कर पाए। वहीं गुजरात टाइटंस ने हार के मैचों में भी अपनी लय और संयम बनाए रखा है। इसी वजह से इस मुकाबले में जीत का पलड़ा गुजरात की तरफ भारी नजर आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+