GT vs DC: गुजरात-दिल्ली आईपीएल मैच में आज कौन जीतेगा? जानिए दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
GT vs DC Head to Head: इस सीजन आईपीएल की दो सबसे बेहतरीन टीमों गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज धमाकेदार मैच देखने को मिलने की उम्मीद है। दिल्ली और गुजरात दोनों ने ही बड़ी टीमों की तुलना में इस बार प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया है। मुकाबला दोपहर में होगा।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस गेम के लिए दोनों टीमों ने कमर कस ली है। गुजरात में शुभमन गिल पिछले सीजन से ही कप्तान की भूमिका में हैं लेकिन दिल्ली के लिए अक्षर पटेल नए कप्तान होने के बाद भी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स तेजी से प्लेऑफ़ की तरफ बढ़ रही है।

दिल्ली कैपिटल्स ने पांच मैचों में जीत दर्ज की है और गुजरात ने इस सीजन अब तक 4 मैच जीते हैं। इन सबके बीच दोनों टीमों के आंकड़ों को देखना भी अहम है। दोनों टीमों ने आईपीएल में एक-दूसरे के खिलाफ खेले गए मैचों में कैसा प्रदर्शन किया है, इसके बारे में यहाँ जान सकते हैं।
GT vs DC Heat to Head
गुजरात टाइटंस नई टीम है और यह चौथा ही सीजन है इसलिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है और गुजरात को 2 मुकाबलों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है।
GT vs DC मैच में कौन जीतेगा
आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि मैच में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी है। दिल्ली की फॉर्म भी जबरदस्त है और प्लेयर्स भी धमाकेदार काम कर रहे हैं। हालांकि गुजरात की टीम के पास घरेलू फैन्स का एडवांटेज रहेगा। धांसू गेम को देखते हुए कह सकते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स मैच जीत लेगी।
GT vs DC मैच में कैसा रहेगा मौसम
मौसम को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि दिन का मुकाबला होने के कारण ओस का कोई प्रभाव नहीं रहेगा। हालांकि गर्मी में खेलना एक बड़ी चुनौती रहने वाली है। तापमान 40 डिग्री से ज्यादा होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications