SRH vs PBKS: हैदराबाद बनाम पंजाब का IPL मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Who Will Win SRH vs PBKS Match: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आज, 19 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) से भिड़ने के लिए तैयार है। डबल हेडर का ये पहला मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। एसआरएच ने 13 में से 7 मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मैच से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी है पंजाब
पीबीकेएस ने अपने 13 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है। सैम करन की अगुवाई वाली पंजाब पहले ही बाहर हो चुकी है। पंजाब किंग्स अब सिर्फ सम्मान बचाने और एक बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर नजर आएगी। पीबीकेएस ने अपने पिछले 5 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है। वे अंक तालिका में 9वें स्थान पर हैं।

पंजाब के खिलाफ मजबूत स्थिति में हैदराबाद
हैदराबाद और पंजाब ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 22 आईपीएल मैच खेले हैं। इस दौरान एसआरएच ने 15 मैच जीते हैं, जबकि पीबीकेएस (PBKS) ने 7 मैच जीते हैं। सनराइजर्स का पंजाब के खिलाफ अब तक का हाईएस्ट स्कोर 212 रन है। एसआरएच (SRH) के खिलाफ पंजाब का हाईएस्ट स्कोर 211 रन है।
पिछले मैच में किस टीम ने जीत दर्ज की
पिछली बार ये टीमें इसी साल 9 अप्रैल को एक-दूसरे के खिलाफ खेली थीं। SRH के नितीश कुमार रेड्डी ने 37 गेंदों में 64 रन बनाने और 3 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच जीता। सनराइजर्स ने यह मैच 2 रन से जीत लिया।
एसआरएच बनाम पीबीकेएस का मैच कौन जीतेगा?
सनराइजर्स हैदराबाद शानदार फॉर्म में है और उनके लिए अच्छी बात ये है कि आज वे अपने घरेलू मैदान पर होंगे। दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां भी हैदराबाज मजबूत स्थिति में है। दूसरी ओर पंजाब किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है, ऐसे में ये मैच हैदराबाद की टीम जीत सकती है।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, उमरान मलिक, मयंक अग्रवाल, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को जानसन, मयंक मारकंडे, एडेन मार्कराम, राहुल त्रिपाठी, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, झटवेध सुब्रमण्यन, फजलहक फारूकी, आकाश महाराज सिंह।
पंजाब किंग्स टीम: प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विधाथ कावरप्पा, आशुतोष शर्मा, तनय त्यागराजन, ऋषि धवन, हरप्रीत सिंह भाटिया, शिखर धवन, क्रिस वोक्स, अथर्व तायडे, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।












Click it and Unblock the Notifications