Who Will Win RCB vs CSK Match: बेंगलुरु बनाम चेन्नई का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी
Who Will Win RCB vs CSK Match: आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। जहां RCB प्लेऑफ में टॉप-2 की रेस में है, वहीं CSK पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और अब बस सम्मान के लिए खेल रही है।
पिछले सीजन इसी समय RCB का हाल बुरा था। उन्होंने 10 में से सिर्फ 3 मैच जीते और प्लेऑफ की उम्मीदें सिर्फ गणित पर टिकी थीं। आखिर में RCB ने जबरदस्त वापसी की और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए चेन्नई को ही मात दी।

2025 में कहानी पूरी पलट गई
इस सीजन आरसीबी एक बदली हुई टीम है। वो पॉइंट्स टेबल के टॉप पर बैठी रही है। वहीं दूसरी ओर सीएसके पूरी तरह से लड़खड़ाई- बार-बार कॉम्बिनेशन बदले, फॉर्म हिला, चोटों ने परेशान किया और इरादों में भी टकराव दिखा। अब हाल ये है कि CSK प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और इस बार कोई गणित उन्हें नहीं बचा सकता।
आज का मुकाबला क्यों है खास?
RCB अगर आज CSK को हरा देती है, तो वो 16 पॉइंट्स तक पहुंच जाएगी। और पहली बार CSK के खिलाफ लीग डबल (एक सीज़न में दोनों मैच जीतना) पूरा कर लेगी। साथ ही टॉप-2 में एंट्री की मजबूत दावेदार बन जाएगी। वहीं CSK के पास खोने को कुछ नहीं, पर युवा खिलाड़ी भविष्य की झलक दिखा सकते हैं।
हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?
अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें CSK ने 21 मैच जीते हैं और RCB ने 12 मैचों में जीत हासिल की है। इस हिसाब से इतिहास में CSK का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन हाल की दो भिड़ंतों में RCB ने CSK को हराया है। इनमें से एक रोमांचक मुकाबला पिछले साल इसी मैदान पर हुआ था, जिसमें RCB ने शानदार जीत दर्ज की थी।
बेंगलुरु बनाम चेन्नई का मैच कौन जीतेगा?
वर्तमान फॉर्म के लिहाज से आरसीबी कहीं बेहतर स्थिति में है और वे जीत के प्रबल दावेदार हैं। चेन्नई के लिए इस सीजन में परिस्थितियां ठीक नहीं रही हैं, और वे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं। आंकड़ों के हिसाब से RCB ने पिछले दो मैचों में CSK को हराया है और उनका आत्मविश्वास भी इस समय ऊंचा है।












Click it and Unblock the Notifications