PBKS vs CSK: पंजाब बनाम चेन्नई का IPL कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
PBKS vs CSK Match Prediction: पंजाब किंग्स (PBKS) आज 5 मई धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ेगी। पीबीकेएस 10 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल पर 7वें नंबर पर है। सीएसके ने अपने 10 में से 5 मैच जीते हैं और अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?
पंजाब और चेन्नई ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 29 आईपीएल मैच खेले हैं। पीबीकेएस ने 14 और सीएसके ने 15 जीते हैं। पीबीकेएस का चेन्नई के खिलाफ अब तक का हाईएस्ट स्कोर 231 है। पंजाब के खिलाफ सीएसके का हाईएस्ट स्कोर 240 है।

दोनों टीमों के पिछले मैच में क्या हुआ?
पंजाब ने चेन्नई के साथ पिछले 5 मुकाबले जीते हैं। आखिरी बार ये दोनों टीमें इसी साल 1 मई को एक-दूसरे से भिड़ी थीं। सीएसके ने 20 ओवर में 162/7 का स्कोर बनाया। जवाब में पंजाब ने 17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। पीबीकेएस के हरप्रीत बरार ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
सीएसके बनाम पीबीकेएस का मैच कौन जीतेगा?
पीबीकेएस ने सीएसके के खिलाफ पिछले लगातार पांच मैच जीते हैं, और यह सीएसके के खिलाफ किसी भी प्रतिद्वंद्वी की संयुक्त सबसे लंबी जीत है। इसलिए उनके पास इस रिकॉर्ड को छह तक पहुंचाने का शानदार मौका है। परिस्थितियां पीबीकेएस के अधिक अनुकूल होंगी क्योंकि उनके पास अच्छा सीम अटैक है। ऐसे में पूरी संभावना है कि ये मुकाबला पीबीकेएस के नाम होगा।
ये भी पढ़ें- PBKS vs CSK Dream11 Today: IPL में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश
पंजाब किंग्स टीम: जॉनी बेयरस्टो, सैम करन (कप्तान), रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत सिंह भाटिया, ऋषि धवन, विधाथ कावेरप्पा, शिखर धवन, क्रिस वोक्स, तनय त्यागराजन, अथर्व तायडे, नाथन एलिस, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, रिचर्ड ग्लीसन, मथीशा पथिराना, समीर रिज़वी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, प्रशांत सोलंकी, मिशेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, अजय जादव मंडल, आरएस हंगारगेकर, महेश थीक्षाना, निशांत सिंधु, अरवेल्ली अवनीश।












Click it and Unblock the Notifications