PBKS vs CSK Dream11 Today: IPL में आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, हर खिलाड़ी करेगा प्वाइंट्स की बारिश

PBKS vs CSK Dream11 Today: आईपीएल 2024 के मैच नंबर 53 में आज, 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत दोपहर 3:30 बजे से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में होगी। हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले आज की बेस्ट ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

पीबीकेएस और सीएसके चार दिन में दूसरी बार आमने-सामने होंगे। इस सीज़न में इस स्थान पर यह पहला गेम होगा, जो गेंदबाज़ों के लिए मददगार विकेट बनाने के लिए जाना जाता है। प्लेऑफ की दौड़ के लिए यह दोनों टीमों के लिए अहम मुकाबला है।

chennai super kings

पीबीकेएस बनाम सीएसके हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में इन दोनों टीमों ने कुल 29 मैच खेले हैं। मुकाबला काफी कड़ा है, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के पास पंजाब किंग्स से एक मैच ज्यादा जीतने का रिकॉर्ड है। चेन्नई ने मैच 15 जीतें हैं, और पीबीकेएस ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

पीबीकेएस बनाम सीएसके पिच रिपोर्ट
धर्मशाला की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार है। विशेष रूप से सीमर पिच से गति और उछाल प्राप्त कर सकते हैं, यही कारण है कि इस स्थान पर हमेशा बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिलता है।

पीबीकेएस बनाम सीएसके संभावित प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, कैगिसो रबाडा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर। [इम्पैक्ट प्लेयर: अर्शदीप सिंह]।

चेन्नई सुपर किंग्स: अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, समीर रिजवी, शार्दुल ठाकुर, रिचर्ड ग्लीसन, तुषार देशपांडे/मुकेश चौधरी। [इम्पैक्ट सब्सिट्यूट: मथीशा पथिराना]

PBKS vs CSK Dream11 Team: पीबीकेएस बनाम सीएसके ड्रीम 11 टीम

  • विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो
  • बल्लेबाज: डेरिल मिशेल, शशांक सिंह, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, रील रोसौव
  • ऑलराउंडर: सैम करन, रवींद्र जडेजा
  • गेंदबाज: हरप्रीत बराड़, कैगिसो रबाडा, मथीशा पथिराना
  • कप्तान: शिवम दुबे
  • उपकप्तान: हर्षल पटेल

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 की सबसे मजबूत टीम कौन? इस टीम को हराना नहीं होगा आसान

चेन्नई सुपर किंग्स टीम: अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, रिचर्ड ग्लीसन, मथीशा पथिराना, समीर रिज़वी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, प्रशांत सोलंकी, मिशेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, अजय जादव मंडल, आरएस हंगारगेकर, महेश थीक्षाना, निशांत सिंधु, अरवेल्ली अवनीश।

पंजाब किंग्स टीम: जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन (कप्तान), रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत सिंह भाटिया, ऋषि धवन, विधाथ कावेरप्पा, शिखर धवन, क्रिस वोक्स, तनय त्यागराजन, अथर्व तायडे, नाथन एलिस, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+