Who Will Win KKR vs CSK Match: कोलकाता बनाम चेन्नई का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका दबदबा

IPL 2025 में मुकाबले अब इतने टाइट हो गए हैं कि एक जीत या हार सीधा प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकती है। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच का ये मुकाबला सिर्फ एक दो पॉइंट्स का नहीं, बल्कि भविष्य की उम्मीदों और इज्जत का सवाल बन गया है। आज के एक्शन से पहले हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

अब तक IPL में CSK ने KKR को 19 बार हराया है, जबकि केकेआर को सिर्फ 11 जीत मिली हैं। हालांकि 2022 के बाद के आंकड़ों पर नजर डालें तो KKR का पलड़ा भारी रहा है, जहां वे 3-2 से आगे हैं। ऐसे में इतिहास सीएसके के साथ है, लेकिन हाल का फॉर्म KKR के पक्ष में।

kolkata knight riders

KKR प्लेऑफ की रेस में लेकिन गलती की कोई जगह नहीं
कोलकाता फिलहाल अंकतालिका में छठे स्थान पर है। केकेआर के नाम 11 मैचों में 5 जीत और 5 हार दर्ज है। टीम की सबसे बड़ी समस्या स्पिन के खिलाफ कमजोर बल्लेबाजी और मिडल ओवर्स में रफ्तार की कमी रही है।

अगर KKR अपने बचे हुए तीनों मुकाबले जीत भी लेता है, तब भी प्लेऑफ की गारंटी नहीं है, क्योंकि इस बार मुकाबला इतना कांटे का है कि 17 अंक भी कम पड़ सकते हैं।

CSK बाहर हो चुकी है लेकिन अब स्पॉइलर मोड में
चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन अब वो बाकी टीमों की कहानी बदल सकती है। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद फिर से कप्तानी संभालने वाले धोनी भी इस बार कोई करिश्मा नहीं दिखा पाए हैं।

धोनी के खिलाफ टीमें लगातार स्पिन का इस्तेमाल कर रही हैं और डैथ ओवर्स में उनका स्ट्राइक रेट गिरा है, जिससे टीम को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, हाल ही में RCB के खिलाफ मुकाबले में CSK का रन चेज बेहतर दिखा, और नए खिलाड़ी उर्विल पटेल जैसे यूथ को आजमाने का मौका मिल रहा है।

मैच प्रिडिक्शन: कोलकाता बनाम चेन्नई का मैच कौन जीतेगा??
फॉर्म के हिसाब से देखें तो KKR ज्यादा बैलेंस और बेहतर स्थिति में है, लेकिन CSK अब दबाव से मुक्त होकर खेल रही है। KKR के लिए ये सिर्फ जीत का नहीं बल्कि पहली बार एक ही सीजन में CSK को दो बार हराने का मौका भी है। हालांकि KKR ने सही समय पर लय हासिल कर ली है और घरेलू मैदान पर उनका रिकॉर्ड अच्छा है। इसलिए, हम इस मैच में केकेआर के जीतने की संभावना ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+