Who Will Win CSK vs SRH Match: आज दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला! जानिए कौन पड़ सकता है भारी?

IPL 2025 के 43वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने होम ग्राउंड एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक), चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मेजबानी करेगी। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें अब तक 8 में से 6 मुकाबले हार चुकी हैं, ऐसे में यह मैच उनके लिए 'करो या मरो' की टक्कर बन गया है।

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आज का मैच उतना हाई-वोल्टेज नहीं लग रहा, जितना आमतौर पर आईपीएल की पूर्व संध्या पर देखने को मिलता है। मैदान पर वो रौनक नहीं है, जो चेपॉक जैसे वेन्यू की पहचान रही है। जहां एक ज़माने में सिर्फ़ प्रैक्टिस देखने 10,000 लोग जमा हो जाते थे, वहां अब टिकट काउंटर पर सन्नाटा पसरा है।

who will win csk vs srh match

प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टीफन फ्लेमिंग के पास भी कुछ नया कहने को नहीं था। ये सब एक बात साफ करता है- चेन्नई सुपर किंग्स के इस सीजन का फॉर्म सीधा माहौल पर असर डाल रहा है।

सीएसके की हालत पतली, पर अभी उम्मीद जिंदा
आठ में से सिर्फ 2 मैच जीतने वाली चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल के सबसे निचले पायदान पर है। कप्तान एमएस धोनी अगले साल की तैयारी जैसे संकेत पहले ही दे चुके हैं, लेकिन कोच फ्लेमिंग अभी भी उम्मीद की बात कर रहे हैं। उन्होंने मैच से एक दिन पहले कहा कि हम अभी भी 6 में से 6 जीतने की उम्मीद कर रहे हैं, कुछ लोग इस पर हंस सकते हैं, लेकिन आरसीबी ने पिछले साल ऐसा कर के दिखाया है।'

साल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आखिरी 7 में से 6 मैच जीतकर प्लेऑफ़ में जगह बनाई थी, और यही बात अब सनराइजर्स हैदराबाद के कोच डैनियल वेटोरी भी दोहरा चुके हैं। दोनों टीमें अभी उसी 'मिरेकल रन' की तलाश में हैं।

कौन भारी, कौन हल्का? आंकड़े क्या कहते हैं?
चेन्नई और हैदराबाद दोनों इस वक्त संघर्ष कर रही हैं। SRH इस सीजन में अब तक कोई भी अवे (बाहर) मैच नहीं जीत पाई है, और चेपॉक के मैदान पर उन्होंने कभी जीत का स्वाद नहीं चखा है। दूसरी तरफ CSK ने भी इस सीज़न में अपने होम ग्राउंड पर 4 में से 3 मुकाबले गंवाए हैं। यानी ये टक्कर ताकत की नहीं, कमज़ोरियों की है। दोनों को दो प्वाइंट्स की सख्त ज़रूरत है ताकि प्लेऑफ़ की डोर बची रहे।

हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?
अब तक हुए 21 मुकाबलों में CSK ने 15 बार जीत हासिल की है, जबकि SRH को सिर्फ़ 6 जीतें नसीब हुई हैं। खास बात ये है कि चेपॉक में खेले गए 5 मैचों में हर बार जीत CSK को मिली है।

नतीजा क्या हो सकता है?
हालांकि आंकड़े CSK के पक्ष में हैं, लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म SRH के बराबर ही खराब रही है। ऐसे में आज का मैच रणनीति, संयम और मौके भुनाने वाले खिलाड़ियों पर टिका होगा। कह सकते हैं, ये 'करो या मरो' मुकाबला है-जहां सिर्फ़ जीत ही आगे की उम्मीदों को जिंदा रखेगी।

आज दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला!
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) इस सीजन में एक दमदार बल्लेबाजी ऑर्डर के साथ उतरी थी, लेकिन अब तक उनका बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा है और कई मुकाबलों में उनकी कमजोरी खुलकर सामने आई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भले ही इस सीजन में जूझ रही हो, लेकिन घरेलू मैदान पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। ऐसे में चेन्नई को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+