BAN vs SL 3rd T20I: श्रीलंका-बांग्लादेश का दूसरा टी20 कौन जीतेगा? फाइनल मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
Sri Lanka vs Bangladesh 3rd T20I: बांग्लादेश दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम टी20 सीरीज का पहला मैच जीतकर तहलका मचाने में सफल रही थी लेकिन अगले ही मैच में मेजबान टीम ने हिसाब बराबर कर दिया था। अब दोनों के बीच एक बार फिर से टक्कर होने जा रही है। शनिवार को अंतिम टी20 मैच खेला जाएगा।
दोनों टीमों के लिए यह टी20 मैच करो या मरो वाला है। दोनों तरफ से पूरा प्रयास देखने को मिलेगा। श्रीलंकाई टीम के गेंदबाज पथिराना इस मैच में सलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। नेट सेशन में गेंदबाजी करते समय वह चोटिल होकर बाहर हो गए हैं।

पिछले मैच में बांग्लादेश ने 8 विकेट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी, ऐसे में बांग्लादेश के हौसले काफी बुलंद होंगे। जहाँ तक दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात है, तो यहाँ मेजबान टीम पीछे है और श्रीलंकाई टीम का पलड़ा भारी है। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर मैच शुरू होगा।
श्रीलंका और बांग्लादेश टी20 हेड टू हेड
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैचों में मेहमान श्रीलंका आगे है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 15 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में 10 बार श्रीलंकाई टीम को जीत दर्ज करने का मौका मिला है। 5 मैचों में बांग्लादेश की टीम ने जीत हासिल की है।
पिच और मौसम
इस मैच में पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहने वाली है। अब तक खेले गए दोनों मैचों में पिच का यही पैटर्न देखने को मिला है। बाद में बल्लेबाजी करने का फैसला सही माना जा सकता है। मौसम की बात की जाए, तो आसमान साफ़ रहेगा और बारिश के कोई आसार नहीं हैं।
श्रीलंका-बांग्लादेश का तीसरा टी20 कौन जीतेगा?
दोनों टीमों ने इस सीरीज में अब तक 1-1 मैच जीता है। अब फाइनल मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि श्रीलंकाई टीम का ओवरऑल आंकड़ा काफी अच्छा है। ऐसे में यह माना जा सकता है कि तीसरे टी20 मैच में श्रीलंकाई टीम को जीत मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications