BAN vs SL, 1st ODI: बांग्लादेश-श्रीलंका का वनडे मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

BAN vs SL 1st ODI, Head to Head Record: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच, आज 13 मार्च को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चट्टोग्राम में होगा। हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जानते हैं हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कौन-सी टीम मजबूत स्थिति में है।

BAN vs SL 1st ODI: मजबूत स्थिति में है श्रीलंका
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 54 वनडे मैचों में आमना-सामना हुआ है। इस दौरान श्रीलंका ने कुल 42 मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ दस मैचों में जीतने का मौका मिला है। दो मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुए हैं।

Sri Lanka

BAN vs SL, 1st ODI: गेंदबाजों के लिए सपोर्टिव है पिच
पिच रिपोर्ट चट्टोग्राम की पिच एक स्पिन ट्रैक है जो गेंदबाजों के लिए काफी सपोर्टिव मानी जाती है। इसमें असमान उछाल है और यह बल्लेबाजों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 223 है। जैसा कि इतिहास बताता है, टॉस जीतने के बाद टीम को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए।

Bangladesh Squad: बांग्लादेश टीम:
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्य सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, अनामुल हक, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, रिशाद हुसैन।

Sri Lanka Squad: श्रीलंका टीम:
कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलंका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, जेनिथ लियानगे, सहान अराचिगे, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, अकिला धनंजय, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका , प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा।

ये भी पढ़ें- BAN vs SL Dream 11: बांग्लादेश-श्रीलंका के वनडे मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI, रातोंरात करोड़पति बनने का मौका?

बांग्लादेश-श्रीलंका का वनडे मैच कौन जीतेगा?
दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में श्रीलंका पहले से ही मजबूत स्थिति में है। इसके अलावा उन्हें ऐसे टर्निंग ट्रैक पर खेलने की आदत है और उनके पास यहां प्रदर्शन करने के लिए टीम है। इसलिए, हम पहला वनडे जीतने के लिए श्रीलंका का सपोर्ट करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+