BAN vs SL Dream 11: बांग्लादेश-श्रीलंका के वनडे मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI, रातोंरात करोड़पति बनने का मौका?

Bangladesh vs Sri Lanka, 1st ODI: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच, आज 13 मार्च को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चट्टोग्राम में होगा। हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जानते हैं आज की ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

Bangladesh vs Sri Lanka Match
बांग्लादेश के पास अपने लाइनअप में कुछ शानदार खिलाड़ी हैं, जैसे नजमुल हुसैन शान्तो, तंजीद हसन, लिटन दास, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान। उनमें से अधिकांश ने वनडे विश्व कप 2023 में हिस्सा लिया, जिसमें दोनों टीमों के बीच शानदार मैच देखने को मिला।

Bangladesh

Bangladesh vs Sri Lanka Match
श्रीलंका के पास भी कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इस दौरान अविष्का फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, चैरिथ असलांका, पथुम निसांका, वानिंदु हसरंगा, कुसल मेंडिस, महेश थीक्षाना, सदीरा समाराविक्रमा, डुनिथ वेलालेज और दिलशान मदुशंका एक्शन में होंगे। वे बांग्लादेश को उसी की सरजमीं पर हराने वाली टीम बनने की उम्मीद कर रहे होंगे, जो आसान काम नहीं है।

BAN vs SL, 1st ODI: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 54 वनडे मैचों में आमना-सामना हुआ है। इस दौरान श्रीलंका ने कुल 42 मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ दस मैचों में जीतने का मौका मिला है। दो मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुए हैं।

BAN vs SL, 1st ODI: पिच रिपोर्ट
चट्टोग्राम की पितच एक स्पिन ट्रैक है जो गेंदबाजों के लिए काफी सपोर्टिव मानी जाती है। इसमें असमान उछाल है और यह बल्लेबाजों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 223 है। जैसा कि इतिहास बताता है, टॉस जीतने के बाद टीम को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए।

BAN vs SL, 1st ODI: संभावित प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश: सौम्य सरकार, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम, महिदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तैजुल इस्लाम।

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, सहान अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज, प्रमोद मदुशन, महीश थीक्षाना, दिलशान मधुशंका।

BAN vs SL Dream11 Prediction: आज के मैच की ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, लिटन दास
  • बल्लेबाज: नजमुल हुसैन शान्तो, चरिता असलांका, महमुदुल्लाह, पथुम निसांका
  • ऑलराउंडर: सौम्य सरकार, वानिंदु हसरंगा, मेहदी हसन मिराज
  • गेंदबाज: शोरफुल इस्लाम, महेश थीक्षाना
  • कप्तान: कुसल मेंडिस
  • उप-कप्तान: सौम्य सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+