PAK vs BAN 2nd Test: पाकिस्तान-बांग्लादेश में दूसरा मैच कौन जीतेगा? मुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
Pakistan vs Bangladesh Head-to-Head: बांग्लादेश और पाकिस्तान मौजूदा टेस्ट सीरीज में अपने अगले मुकाबले के लिए कमर कस रहे हैं। दूसरा टेस्ट दोनों टीमों के लिए अहम है। शान मसूद की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम पहले मैच में मिली आश्चर्यजनक हार के बाद सीरीज बराबर करना चाहेगी। दूसरी ओर बांग्लादेश की कोशिश पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली सीरीज जीत दर्ज करने की होगी।
शुरुआती टेस्ट की पहली पारी में मजबूत शुरुआत के बावजूद दूसरी पारी में 146 के कुल स्कोर पर ही पाकिस्तान की बल्लेबाजी ढह गई, जिससे बांग्लादेश को 10 विकेट से महत्वपूर्ण जीत हासिल करने का मौका मिला।

अगर आगामी मैच ड्रॉ हो जाता है या बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाता है, तो बांग्लादेश सीरीज जीत जाएगा। इससे पाकिस्तान पर अतिरिक्त दबाव भी रहेगा, हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ उनका टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड काफी मजबूत है।
पाकिस्तान vs बांग्लादेश हेड टू हेड आंकड़े
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैचों में 14 बार आमना-सामना हुआ है। इनमें से 12 मैचों में पाकिस्तान विजयी रहा है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ़ एक बार जीत मिली है, यह पिछला मैच ही था। एक मैच ड्रॉ रहा है।
पाकिस्तान vs बांग्लादेश में कौन जीतेगा
घरेलू मैदान का लाभ निश्चित तौर पर पाकिस्तान को मिलने वाला है लेकिन पिछले मैच को ही लिया जाए, तो पाकिस्तान को भी परेशानी हो सकती है। हालांकि पाक टीम कम नहीं है लेकिन उनके बल्लेबाजों को धाकड़ खेल का प्रदर्शन करना पड़ेगा। दोनों टीमों में से कोई भी जीत सकता है, प्रिडिक्ट करना मुश्किल है।
बांग्लादेश टीम
शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा, महमूदुल हसन जॉय, खालिद अहमद, नईम हसन, तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम
पाकिस्तान टीम
अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मीर हमजा, कामरान गुलाम, अबरार अहमद, सरफराज अहमद , मोहम्मद हुरैरा, आमेर जमाल












Click it and Unblock the Notifications