PCB चीफ रमीज राजा को चढ़ा 'घमंड', कहा- 2023 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान नहीं होगा तो उसे कौन देखेगा?

पाकिस्तान की ओर से 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं जाने की धमकी एकबार फिर दी गई है। दरअसल, पीसीबी के चीफ और पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने कहा है कि हम अपने स्टैंड पर एकदम कायम हैं, अगर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आएगी तो पाकिस्तान की टीम भी अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगी। एक पाकिस्तानी चैनल से बात करते हुए रमीज राजा ने कहा है कि अगर 2023 विश्व कप में पाकिस्तान ही नहीं होगा तो विश्व कप को कौन देखेगा?

Recommended Video

    Ramiz Raja के बिगड़े बोल, Pakistan अगर India नहीं जाएगा तो कौन WC देखेगा | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    Ramiz Raja

    हम अब आक्रामक रूख अपनाएंगे- रमीज राजा

    उर्दू न्यूज से बात करते हुए रमीज राजा ने कहा है, "अगर पाकिस्तान अगले साल भारत में होने वाले विश्व कप में हिस्सा नहीं लेता है, तो इसे कौन देखेगा? हमारा स्टैंड साफ है अगर भारतीय टीम यहां आती है तो हम वर्ल्ड कप के लिए जाएंगे। अगर वे नहीं आते हैं तो फिर वो हमारे बिना विश्व कप खेल सकते हैं। हम अब आक्रामक रुख अपनाएंगे। हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन दिखा रही है। मैंने हमेशा कहा है कि हमें पाकिस्तान क्रिकेट की अर्थव्यवस्था में सुधार करने की जरूरत है और यह तभी हो सकता है जब हम अच्छा प्रदर्शन करें।"

    जय शाह के बयान के बाद शुरू हुआ था विवाद

    आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच यह विवाद बीसीसीआई सचिव जय शाह के एक फैसले के बाद शुरू हुआ है। दरअसल, जय शाह ने पिछले महीने ही यह कहा था कि टीम इंडिया 2023 में होने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी, बल्कि भारत के मुकाबले किसी तटस्थ स्थल पर आयोजित कराए जाएं। बता दें कि जय शाह बीसीसीआई के साथ-साथ एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं। उनका यह कहना था कि भारत के जो मैच पाकिस्तान में होने हैं, उन्हें यूएई शिफ्ट किया जाए। जय शाह की इसी टिप्पणी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2023 विश्व कप के लिए भारत नहीं आने का फैसला किया।

    पाकिस्तान में होगा एशिया कप तो भारत में विश्व कप

    आपको बता दें कि अगले साल एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में होना है। यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में आयोजित होगा। इस टूर्नामेंट के अगले साल सितंबर में होने की संभावना है। वहीं अक्टूबर में विश्व कप का आयोजन होगा, जिसकी मेजबानी भारत के पास है। इसके अलावा 2025 में आईसीसी इवेंट चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी पाकिस्तान को मिली है। ऐसे में आने वाले समय के अंदर दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+