IND vs BAN: पहले टेस्ट की भारतीय टीम चुनने में होगी माथापच्ची, इन खिलाड़ियों को बैठना पड़ेगा बाहर
IND vs BAN: भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में होने वाले अपने पहले टेस्ट मैच के लिए कमर कस रही है। टीम का चयन चेपॉक के विकेट की स्पिन-अनुकूल स्थिति को ध्यान में रखकर किया गया है, जिसमें प्लेइंग इलेवन में अधिक स्पिनरों को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना है।
चेपॉक स्टेडियम अपनी स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों के लिए जाना जाता है। इस वजह से भारत की प्लेइंग इलेवन में तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों को शामिल किया जा सकता है। हालांकि टीम में चार स्पिनर हैं लेकिन इनमें से तीन को ही मौका मिल सकता है।

कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल बतौर ओपनर रहेंगे। उनके बाद नम्बर तीन पर खेलने के लिए शुभमन गिल रहेंगे और चौथे नम्बर पर विराट कोहली हैं। केएल राहुल भी मिडिल ऑर्डर को मजबूती प्रदान करने के लिए मौजूद हैं। सरफराज खान को जगह नहीं मिलेगी। वह दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए दिखेंगे।
इस मुकाबले में कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है। दो तेज गेंदबाज भी टीम में रहेंगे। तीन स्पिनरों के साथ टीम इंडिया उतरेगी। इनमें पहला नाम रविन्द्र जडेजा और दूसरा नाम रविचंद्रन अश्विन का आता है। तीसरे स्पिनर अक्षर पटेल हैं। तीनों बैटिंग भी अच्छी करते हैं। इन प्लेयर्स की ऑल राउंड क्षमता टीम को संतुलित बनाती है।
जिन प्लेयर्स को बाहर बैठना पड़ेगा, उनमें सरफराज खान के अलावा ध्रुव जुरेल भी शामिल हैं, उनकी भी जगह नहीं बन पाएगी। गेंदबाजी में कुलदीप यादव को शामिल नहीं किया जा सकेगा। उनके अलावा आकाश दीप और यश दयाल को भी बेंच पर बैठना पड़ेगा। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम मजबूत इलेवन के साथ मैदान पर उतरने का प्रयास करेगी क्योंकि बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को उनके घर में हराया है।
संभावित भारतीय इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविन्द्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज/आकाश दीप












Click it and Unblock the Notifications