RCB vs CSK: कौन होगा आज के IPL मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज? 3 खिलाड़ियों में धांसू टक्कर

CSK vs RCB: आईपीएल 2024 का सीजन गेंदबाजों के लिए अच्छा नहीं रहा है लेकिन बल्लेबाज चमके हैं और जमकर रन भी बनाए हैं। आज मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है।

आरसीबी और चेन्नई दोनों ही टीमें प्लेऑफ़ की दौड़ में शामिल है। आरसीबी के लिए मामला थोड़ा मुश्किल है लेकिन इसे हासिल किया जा सकता है। आरसीबी के पास उस तरह की टीम है और घरेलू मैदान पर खेलने का लाभ भी आरसीबी को मिलने वाला है।

csk vs rcb

चेन्नई सुपर किंग्स को थोड़ी मेहनत कर सिर्फ जीत दर्ज करनी है। अगर चेन्नई मैच की अंतिम गेंद पर भी जीत दर्ज करती है, तो आरसीबी के लिए मैच में कुछ नहीं बचेगा। आरसीबी सीधा बाहर हो जाएगी। इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीन बल्लेबाजों के बीच टक्कर होगी।

लिस्ट में टॉप बल्लेबाज की बात की जाए, तो जेहन में एक ही नाम आता है और वह है विराट कोहली। आरसीबी के पूर्व कप्तान ने इस सीजन धमाका करते हुए कई बार टॉप प्रदर्शन किया है। कोहली के बल्ले से एक शतकीय पारी भी आई है। अब तक वह 13 मैचों में वह 661 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप भी उनके पास है। वह आज टॉप स्कोरर बन सकते हैं।

कप्तानी करने के अलावा चेन्नई के ओपनर गायकवाड़ ने अपनी बैटिंग से भी प्रभावित किया है। उनके बल्ले से भी इस सीजन एक शतक आया है। वह 13 मैचों में 583 रन बनाने में सफल रहे हैं। गायकवाड़ के ऊपर आज के मुकाबले में नजरें रहने वाली हैं। वह इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर निकल सकते हैं।

मौका मिलते ही शिवम दुबे ने अपने बल्ले से आग उगलने का काम किया है। इस सीजन उन्होंने स्पिनरों और पेस गेंदबाजों दोनों को ही धोया है। इस सीजन अब तक दुबे ने कुल 13 मुकाबले खेले हैं और उनके बल्ले से 389 रन आए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 बार अर्धशतक आए हैं और 170 का स्ट्राइक रेट रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+