IND vs AUS: कौन बनाएगा आज भारत-ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 मैच में सबसे ज्यादा रन? 3 खिलाड़ियों में कड़ी टक्कर

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ में अहम मुकाबला है। दोनों टीमों की तरफ से जोर आजमाइश देखने को मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम को सुपर आठ से आगे सेमीफाइनल में जाने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करने की आवश्यकता है।

भारतीय टीम ने अपने पिछले मुकाबले में बांग्लादेश को पराजित कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर आठ में एक बड़ा मुकाबला खराब रहा था, अफगानिस्तान ने कंगारुओं को हराते हुए तहलका मचा दिया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्थिति करो या मरो वाली हो गई है।

rishabh pant

भारतीय टीम के पास इस समय कुल 4 अंक है और टीम इंडिया सुपर आठ के ग्रुप एक की तालिका में पहले स्थान पर है। टीम इंडिया इस मैच में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। मुकाबले में सबसे ज्यादा स्कोर करने की संभावना वाले तीन खिलाड़ियों का जिक्र यहाँ किया गया है।

इस लिस्ट में अगर पहले स्थान पर किसी खिलाड़ी को रखना है, तो वह ऋषभ पन्त है। ऋषभ पन्त ने अपनी छोटी लेकिन उपयोगी पारियों से धमाका किया है। वह लगभग हर मैच में अच्छी पारी खेलने में सफल रहे हैं। पन्त के बल्ले से इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन आ सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव पिछले मैच में नहीं चले लेकिन अफगानिस्तान के विरुद्ध खेले गए मैच में उनके बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी। सूर्यकुमार ने इस वर्ल्ड कप में दो फिफ्टी जमाई है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर सामने आ सकते हैं।

विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। बांग्लादेश के खिलाफ वह अच्छी शुरुआत करने के बाद 37 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस मैच में कोहली का बल्ला चल सकता है। वह क्रीज पर टिककर खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं, आईपीएल में भी कोहली की फॉर्म अच्छी रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+