IND vs AFG: कौन बनाएगा भारत-अफगानिस्तान मैच में सबसे ज्यादा रन, 3 खिलाड़ियों में जोरदार टक्कर
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ मैच में आज मुकाबला खेला जाना है। बारबाडोस में यह मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम ने लीग चरण में अपने सभी मैचों में जीत दर्ज की थी। एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
भारतीय टीम के तीन मैच सुपर आठ चरण में होने हैं। टीम इंडिया बेहतरीन फॉर्म में है लेकिन अफगानिस्तान की टीम को कम नहीं आँका जा सकता है। अफगान टीम के पास भी धांसू खिलाड़ियों की फ़ौज है, खासकर उनके पास स्पिनरों की कमी नहीं है। इस मैच में भारत की तरफ से कौन टॉप स्कोरर हो सकता है, यह बताने का प्रयास किया गया है।

सूर्यकुमार यादव: इस लिस्ट में नम्बर एक पर सूर्यकुमार यादव को रखा जा सकता है। सूर्यकुमार यादव ने इस वर्ल्ड कप में अब तक एक फिफ्टी जमाई है। वह सबसे छोटे फोर्मेट में नम्बर एक बल्लेबाज हैं। उनके कन्धों पर बड़ी जिम्मेदारी है और वह इसे बखूबी निभाना भी जानते हैं। सूर्यकुमार यादव स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों की धुनाई करने की क्षमता रखते हैं।
ऋषभ पन्त: इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए अगर अपने बल्ले से कोई जलवा दिखाने में सफल रहा है, तो वह ऋषभ पन्त ही हैं। ऋषभ पन्त ने इस इवेंट में धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के खिलाफ उनकी तेज पारी के कारण ही भारतीय टीम की नैया पार हुई थी। ऋषभ पन्त के बल्ले से आज सबसे ज्यादा रन देखने को मिल सकते हैं।
रोहित शर्मा: पिछले साल भारत में हुए वर्ल्ड कप के दौरान रोहित शर्मा ने अफगान गेंदबाजों की धुनाई कर डाली थी। रोहित शर्मा के बल्ले से एक शतकीय पारी देखने को मिली थी। रोहित शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अर्धशतक जमाया था। उनकी फॉर्म को देखते हुए कह सकते हैं कि वह सबसे ज्यादा रन जड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications