KKR vs GT: कौन करेगा आज के मैच में रनों की बारिश? 4 तूफानी खिलाड़ियों में होगी जंग

GT vs KKR: गुजरात टाइटंस और केकेआर के बीच मुकाबला कुछ खास अहमियत वाला नहीं होगा। केकेआर ने पहले से ही प्लेऑफ़ में जगह हासिल कर ली है। गुजरात की टीम लगभग बाहर है। नेट रन रेट के मामले में गुजरात काफी पीछे है। केकेआर दो अहम अंक लेकर खुद को टॉप पर रखने का प्रयास करेगी।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने की वजह से गुजरात के पास फैन्स का समर्थन रहने वाला है। गुजरात के लिए पिछले मैच में गिल और सुदर्शन ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। इस मैच में कुछ बल्लेबाजों के ऊपर नजरें रहेंगी, जो टॉप स्कोरर रहने में सफल हो सकते हैं।

kkr and gt

साई सुदर्शन: इस बल्लेबाज ने आईपीएल में धमाका किया है बड़ा नाम नहीं होने के कारण नोटिस नहीं किया गया, सुदर्शन ने इस सीजन अब तक 12 मैचों में खेलते हुए कुल 527 रन हासिल किये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक और एक शतकीय पारी देखने को मिली है। आज भी वह धमाका कर सकते हैं।

सनील नारायण: केकेआर के ओपनर नारायण ने भी अपने बल्ले का जलवा खूब दिखाया है। वह इस सीजन 12 मैचों में खेलने के बाद 461 रन बनाने में सफल रहे हैं। नारायण के बल्ले से एक शतकीय पारी आई है। इसके अलावा उन्होंने 3 बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं।

फिलिप साल्ट: केकेआर की तरफ से खेल रहे एक और ओपनर बल्लेबाज भी इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हो सकते हैं। फिल साल्ट ने अपनी धमाकेदार बैटिंग से प्रभाव छोड़ा है। इस सीजन साल्ट ने कुल 12 मुकाबले खेलकर 435 रन अपने नाम किये हैं।

शुभमन गिल: पिछले मैच में शतक जमाने वाले गिल का नाम भी यहाँ है। गिल इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। शुभमन गिल ने इस सीजन 12 मुकाबले खेलते हुए 426 रन अपने नाम किये हैं। उन्होंने 1 शतक जमाया है और 2 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+