KKR vs SRH: कौन बनाएगा आज IPL फाइनल में सबसे ज्यादा रन, इन 4 खिलाड़ियों में जोरदार मुकाबला
KKR vs SRH Final: केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज आईपीएल में धांसू मुकाबला होने की उम्मीद है। लीग का फाइनल मैच होने के कारण दोनों टीमों के ऊपर दबाव भी रहने वाला है। केकेआर को अपनी तीसरी खिताबी जीत की तलाश है, हैदराबाद की टीम दूसरा खिताब जीतना चाहेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन बैटिंग में इस सीजन धांसू रहा है। केकेआर ने बैटिंग के अलावा अपनी गेंदबाजी में भी धमाका करने में सफलता हासिल की है। फाइनल मैच में सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा, इसे लेकर फैन्स जरुर उत्साहित होंगे। यहाँ ऐसे चार बल्लेबाजों का जिक्र किया गया है।

पहले नम्बर पर इस लिस्ट में हैदराबाद के तूफानी ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड का ही आता है। इस सीजन उनके बल्ले से 567 रन देखने को मिले हैं। वह एक शतकीय पारी भी खेलने में सफल रहे हैं। फाइनल मैच में ट्रेविस हेड का बल्ला चलते हुए दिखे, तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
यहाँ एक और ओपनर बल्लेबाज का जिक्र किया जाना जरूरी है। इस बार केकेआर के सुनील नारायण का नाम आता है। गेंदबाजी से ज्यादा धमाका वह अपनी बैटिंग में कर चुके हैं। नारायण ने भी इस आईपीएल में एक शतकीय पारी खेली है। वह 482 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से तीन फिफ्टी भी आई हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के दूसरे ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी इस सीजन अपने बल्ले से गदर मचाने का काम किया है। उन्होंने हर टीम के गेंदबाजों को पिटने का बराबर मौका दिया है। इस सीजन अभिषेक ने 482 रन अपन नाम किये हैं और फाइनल में धमाका कर सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद को मुश्किल से बाहर निकालने वाले बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन थे। क्लासेन ने फिफ्टी जमाई थी। फाइनल मैच में आज वह एक बार फिर से टीम को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। क्लासेन के बल्ले से इस सीजन कुल 463 रन देखने को मिले हैं। उनका प्रदर्शन देखने लायक रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications