IND vs BAN: सरफराज बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट क्यों नहीं खेलेंगे? कौन करेगा उनको रिप्लेस
IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। भारतीय टीम में यश दयाल के रूप में नया खिलाड़ी शामिल किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में खेलने वाली भारतीय टीम से रजत पाटीदार को बाहर कर दिया गया है।
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा बतौर ओपनर खेलेंगे। शुभमन गिल भी टीम में मौजूद हैं लेकिन उनको नम्बर तीन पर खेलने का मौका मिलेगा। सरफराज खान को भी टीम में शामिल किया गया है। उनके खेलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। पहले टेस्ट में सरफराज खान प्लेइंग इलेवन में नहीं होंगे।

सरफराज खान का नहीं खेलना तय इसलिए है क्योंकि वह दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में खेलने वाले हैं। इससे पता चलता है कि बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सरफराज खान टीम में शामिल नहीं किये जाएंगे। शायद टीम मैनेजमेंट ने उनको पहले ही यह बता दिया होगा।
सरफराज खान को बाहर रखने के पीछे रखने का कारण केएल राहुल है। केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा। इसके पीछे भी एक सोच और रणनीति है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को एक ऐसा बल्लेबाज चाहिए होगा जिसके पास बाहर खेलने का अनुभव हो। केएल राहुल के पास वह अनुभव है।
विदेशी सरजमीं पर केएल राहुल का प्रदर्शन भी अच्छा ही रहा है। इन सब पहलुओं को देखते हुए केएल राहुल को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल करना तय दिखाई दे रहा है। ऋषभ पन्त बतौर कीपर टीम में रहेंगे।
हालांकि सरफराज खान के पास दूसरे टेस्ट मैच में आने के मौका रहेगा। अगर केएल राहुल का बल्ला खामोश रहता है, तो सरफराज को फिर से प्लेइंग इलेवन में लाने का विकल्प मौजूद रहेगा। सरफराज खान दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए आएँगे, तो मैच के लिए भी उनकी तैयारी पूरी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications