कौन होगा भारतीय टीम का अगला टी20 कप्तान? सूर्यकुमार, हार्दिक पांड्या या बुमराह में किसका पलड़ा भारी

टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम से कई खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। रोहित शर्मा के जाने से कप्तान की जगह खाली हो गई है। उनके अलावा विराट कोहली और रविन्द्र जडेजा ने भी रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। इन तीनों की जगह खाली हो गई है।

रोहित शर्मा की जगह नया कप्तान कौन आएगा? इसकी चर्चा सबसे ज्यादा है। तीन खिलाड़ियों को इसके लिए दावेदार माना जा सकता है। हालांकि जिम्बाब्वे दौरे के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान बनाकर भेजा गया है। गिल के पास आईपीएल में कप्तानी का अनुभव है।

indian team

रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को दौड़ में माना जा रहा है। इनमें से किसी एक को कप्तान के रूप में देखा जा सकेगा। हालांकि यह अभी होता दिख नहीं रहा क्योंकि नए कोच और स्टाफ की घोषणा होना भी बाकी है।

हार्दिक पांड्या को टीम का उपकप्तान बनाया गया था और उनके पास कप्तानी करने का अनुभव है। आईपीएल में भी वह मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। पांड्या को टीम इंडिया की कमान थमाई जाए, तो हैरानी की बात नहीं होगी।

दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव का नाम भी लिया जा सकता है। सूर्या ने भारतीय टीम की कप्तानी पहले भी की है। वह टी20 क्रिकेट में धांसू खेल रहे हैं। उनको जिम्मा दिया जा सकता है। उनके बाद बुमराह भी लिस्ट में हैं। बुमराह टेस्ट में टीम के कप्तान हैं। ऐसे में उनके नाम पर विचार किया जा सकता है।

इन तीनों में अगर किसी खिलाड़ी का पलड़ा भारी है, तो वह हार्दिक पांड्या ही है। उनके पास कप्तानी का अनुभव ज्यादा है। हार्दिक पांड्या बतौर ऑल राउंडर टीम में खेलते हैं और उनके अन्दर अभी काफी क्रिकेट बची हुई है। ऐसे में उनको ही जिम्मा दिया जा सकता है, आने वाले समय में स्थिति साफ़ हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+