कौन लेगा टेस्ट टीम में रोहित की जगह? इंग्लैंड दौरे के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया

India vs England: रोहित शर्मा ने बीते बुधवार को एक बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। बीसीसीआई ने उनको कप्तानी से हटा दिया, इसके बाद उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर डाली। बोर्ड को अब टेस्ट के लिए एक नया कप्तान बनाना होगा।

अगले महीने भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए जा रही है। वहां नया कप्तान होगा और टीम में रोहित शर्मा की जगह किसे मिलेगी। यह देखने वाली बात होगी। हालांकि रोहित के कोच दिनेश लाड ने कहा है कि रिटायरमेंट में भारत और इंग्लैंड सीरीज का कोई रोल नहीं है।

rohit sharma

किसे होना चाहिए कप्तान

कुछ खबरों में शुभमन गिल को कप्तानी मिलने के सबसे ज्यादा आसार बताये गए हैं लेकिन ऐसा शायद अभी ना हो। केएल राहुल अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनको कप्तानी मिल सकती है। इंग्लैंड में गिल को उपकप्तान बनाकर भेजा जा सकता है। वहां उनको अनुभव मिलेगा।

दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को लिया जाए, तो ऋषभ पंत के अलावा नितीश रेड्डी का नाम हो सकता है। देवदत्त पडीक्कल चोटिल हैं, तो सरफराज खान को मिडिल ऑर्डर के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। यशस्वी जायसवाल बतौर ओपनर होंगे।

कोहली के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी

इन सबके बीच विराट कोहली के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। उनके साथी रोहित शर्मा के नहीं होने से कोहली को काफी कुछ देखना पड़ेगा। केएल राहुल और बुमराह के साथ मिलकर रणनीति को लागू करना पड़ेगा। हालांकि टीम में रविन्द्र जडेजा भी होंगे।

इंग्लैंड में तेज गेंदबाजों की अलग भूमिका रहेगी। इस क्रम में बुमराह के अलावा सिराज, अर्शदीप, मोहम्मद शमी और हर्षित राणा हो सकते हैं। अर्शदीप की स्विंग का फायदा इंग्लैंड में मिल सकता है। कुलदीप यादव, जडेजा को बतौर स्पिनर टीम में शामिल किया जा सकता है।

Take a Poll

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की संभावित टीम

केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी, साईं सुदर्शन, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+