टी20 विश्वकप में क्या होगी भारत की सलामी जोड़ी, कोहली-राहुल की बहस में कूदे शास्त्री; दे डाली ये सलाह

करीब 3 साल के लंबे इंतजार के बाद एशिया कप 2022 में भारत के आखिरी मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा।

नई दिल्ली, 24 सितंबर: करीब 3 साल के लंबे इंतजार के बाद एशिया कप 2022 में भारत के आखिरी मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा। पूर्व भारतीय कप्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों पर 122 रन की नाबाद पारी खेली। इस मैच में विराट राहुल के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आए थे। इसके बाद से ही बहस छिड़ गई है कि क्या टी20 विश्वकप 2022 में विराट कोहली को ओपनिंग करनी चाहिए। केएल राहुल और विराट में से कौन रोहित का जोड़ीदार होना चाहिए। इस मामले पर दिग्गजों और विशेषज्ञों ने अपनी बात रखी है। शुक्रवार को पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने इस चर्चा पर अपना रिएक्शन दिया।

रोहित-राहुल करें ओपनिंग

रोहित-राहुल करें ओपनिंग

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे दूसरे टी20 के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में शास्त्री ने विराट की ओपनिंग को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा, इससे केएल राहुल मानसिक तौर पर प्रभावित होंगे। पूर्व भारतीय हेड कोच ने कहा, "मैं ऐसा नहीं चाहूंगा। मैं चाहूंगा कि राहुल और रोहित ओपनिंग करें। केवल अगर कोई आपात स्थिति हो या कोई चोट हो तो ठीक है। नहीं तो मुझे लगता है कि आपको लोअर मिडिल ऑर्डर में उस गहराई की जरूरत है। विशेष रूप से ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन में अनुभव की जरूरत है जहां एक तेज गेंदबाज के रूप में आप बीच के ओवर में विकेट लेते हैं। वहां पर्याप्त उछाल है और आप आक्रामक हो सकते हैं और आप उन बीच के ओवरों में बल्लेबाजों को आउट करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आप जानते हैं कि कोहली का वहां का अनुभव काफी महत्वपूर्ण होगा।

राहुल अच्छे ओपनर

राहुल अच्छे ओपनर

केएल की तारीफ करते हुए शास्त्री ने कहा, " राहुल टॉप पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह की खबरें उन्हें भ्रमित कर सकती हैं। वह मानसिक रूप से सलामी बल्लेबाज के लिए तैयार हैं। उसके मन में एक बीज क्यों बोओ कि वह ओपनिंग नहीं कर सकते? आप ऐसा नहीं चाहते। आप नहीं चाहते कि उस व्यक्ति की सोच में स्पष्टता हो कि वह ओपनिंग करेगा और बड़ा स्कोर करेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में राहुल ने बतौर सलामी बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी की थी। यही कारण था कि टीम इंडिया 200 से ज्यादा का स्कोर बना पाई थी।

केएल राहुल का प्रदर्शन

केएल राहुल का प्रदर्शन

केएल राहुल ने अपने करियर में अब तक 63 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 59 पारियों में 39.00 की औसत और 141.42 के स्ट्राइक रेट से 2028 रन बनाए हैं। उन्होंने क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में 18 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। वह इकलौते भारतीय हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 2 सेंचुरी जड़ी हैं। आईपीएल में भी केएल राहुल का बल्ला खूब चलता है। पिछले 5 सीजन में उन्होंने हर बार 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। राहुल ने आईपीएल 2022 में 616, आईपीएल 2021 में 626, आईपीएल 2020 में 670, आईपीएल 2019 में 593 और आईपीएल 2018 में 659 रन बनाए थे। लीग में उन्होंने अब तक 109 मैच खेले हैं और 48.01 की औसत और 136.22 के स्ट्राइक रेट से 3889 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में अब तक 31 अर्धशतक और 4 शतक लगा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+