कौन होगा रोहित शर्मा की जगह भारत का नया टेस्ट कप्तान? 4 खिलाड़ियों के बीच टक्कर

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक रिटायर'मेंट लेकर बम फोड़ते हुए क्रिकेट जगत को हैरान करने वाला काम किया है। रोहित ने अपने संन्यास की घोषणा सोशल मीडिया के जरिये करते हुए फैन्स को हैरान कर दिया, किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह अचानक ऐसा करेंगे।

इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई सलेक्टर अजित अगरकर को रोहित शर्मा को कप्तान बनाना ठीक नहीं लग रहा था और उन्होंने रिपोर्ट बोर्ड को सौंप दी। इसके बाद तय दिख रहा था कि रोहित शर्मा को टीम से बाहर करते हुए कप्तानी छीन ली जाएगी।

rohit sharma

अब बड़ा सवाल यह है कि रोहित के जाने से टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा। नया कप्तान भी बनाना ही पड़ेगा। विराट कोहली तो इस दौड़ से बाहर रहेंगे। तो दावेदार कौन हो सकते हैं। इस लेख में तीन प्रमुख दावेदारों का जिक्र किया गया है, जो रोहित को रिप्लेस कर सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह: भारतीय टेस्ट टीम की उपकप्तानी बुमराह के हाथ में है और वह कप्तान बनने के प्रमुख दावेदार हैं लेकिन फिटनेस समस्या एक बड़ा मामला है। वह पाँचों टेस्ट खेल पाएंगे, या नहीं, यह देखना अहम होगा। बुमराह को नया कप्तान बनाकर इंग्लैंड भेजा जा सकता है। वह पहले भी टेस्ट टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

रविन्द्र जडेजा: अगर कोई प्लेयर सभी पाँचों टेस्ट खेल सकता है, तो वह रविन्द्र जडेजा हैं। जडेजा के पास पूरा अनुभव है और वह ऑल राउंडर की हैसियत से टीम में फिट हैं। उनको कप्तानी का जिम्मा सौंपा जा सकता है क्योंकि वह सीनियर भी हैं।

शुभमन गिल: अगर गिल को कप्तानी दी जाए, तो हैरान नहीं होना चाहिए क्योंकि भारत को अब भविष्य का लीडर तैयार करना है। गिल पहले से ही वनडे और टी20 में भारतीय टीम के उपकप्तान हैं और सफेद कपड़ों में उनको कप्तानी दी जा सकती है।

ऋषभ पंत: बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलने वाले पंत को टीम इंडिया में टेस्ट कप्तान बनाया जा सकता है और वह आदर्श चॉइस हो सकते हैं। यहाँ लम्बे समय तक टीम को आगे लेकर जाने वाले लीडर की तलाश है और पंत उस तलाश को पूरी करने वाले प्लेयर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+