किसकी शादी में Shikhar Dhawan ने दिया खाली लिफाफा? सालों बाद रोहित ने खोला राज, देखें Video

Shikhar Dhawan: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा भले ही इस वक्त क्रिकेट से दूर हैं लेकिन वो खबरों से दूर नहीं हैं। हाल ही में रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका के साथ भारत के मशहूर स्पिनर हरभजन सिंह के शो 'हू इज द बॉस?' में पहुंचे थे, इस शो को भज्जी अपनी पत्नी गीता बासरा संग होस्ट कर रहे हैं।

इस शो में रोहित ने कई मजेदार किस्से शेयर किए तो इसी बीच चर्चा शिखर धवन की भी हुई, जो कि रोहित के करीबी मित्रों, में से एक हैं। रोहित से हरभजन ने अपनी शादी की किस्सा शेयर किया।

Shikhar Dhawan

उन्होंने कहा कि ' साल 2015 में जालंधर में जब हमारी शादी हुई तो धवन वहां आया, शादी में उसने जमकर धमाल मचाया, खाया-पिया, नाचा, मस्ती की और जब जाने लगा तो उसने मेरी जेब में एक लिफाफा डाला।'

'मैंने उससे कहा कि ये क्या है भाई?

'मैंने उससे कहा कि ये क्या है भाई? तो इस पर वो बोला 'शगुन है।' मैंने सोचा कि शायद शगुन के नाम पर 101 रु होंगे लेकिन यार उसमें 101 क्या, एक पैसा नहीं निकला, वो लिफाफा पूरी तरह से खाली था।' इसे सुनते ही सब लोग जोर-जोर से हंसने लग गए।'

इसके बाद भज्जी ने रोहित से पूछा -'आपकी शादी में भी आया था ना वो, कुछ देकर गया? '

तो इस पर रोहित और रितिका जोर-जोर से ठहाके लगाकर बोले- 'कुछ नहीं'। रोहित का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

रोहित और शिखर काफी अच्छे मित्र हैं (Shikhar Dhawan)

आपको बता दें कि रोहित और शिखर काफी अच्छे मित्र हैं और दोनों ने साथ में मिलकर देश के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं। दोनों ही विस्फोटक ओपनर्स कहे जाते थे। दोनों की जोड़ी 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार ओपनिंग करने के बाद चर्चा में आई थी, जिसमें दोनों ने जबरदस्त धमाल मचा दिया था।

Shikhar Dhawan ने फिलहाल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है

टीम इंडिया के 'गब्बर' कहे जाने वाले शिखर धवन ने अपने खेल से देश को कई बार गौरवान्वित किया है। अपने मस्तमौला अंदाज के लिए मशहूर धवन ने फिलहाल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और वो इन दिनों टीवी पर कमेंट्री करते हुए दिखाई पड़ते हैं।

आइए एक नजर डालते हैं शिखर धवन के अब तक के सफर पर एक नजर

टीम में पदार्पण:

  • वनडे डेब्यू: 20 अक्टूबर 2010 बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • टेस्ट डेब्यू: 14 मार्च 2013 बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • टी-20 डेब्यू: 4 जून 2011 बनाम वेस्टइंडीज
  • धवन को ICC टूर्नामेंट्स के "मैन फॉर द बिग स्टेज" के नाम से भी जाना जाता है।
  • चैंपियंस ट्रॉफी 2013 और 2017 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी (Shikhar Dhawan)

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी को सबसे सफल और यादगार साझेदारियों में से एक माना जाता है। इन दोनों ने मिलकर वनडे क्रिकेट में कई बार भारत को तेज शुरुआत दिलाई और मैच का रुख पलट दिया।

कुछ उल्लेखनीय आंकड़े

  • धवन और रोहित ने वनडे में 5000+ रन एक साथ बनाए हैं। ये वनडे में सबसे सफल जोड़ी में शामिल है।
  • इन दोनों ने एक साथ 18 बार 100 से ज्यादा की ओपनिंग साझेदारी की है।
  • चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में धवन और रोहित की जोड़ी ने भारत को लगातार बेहतरीन शुरुआत दी और टीम ने खिताब जीता।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+