ऋषभ पंत के ऊपर चला ICC का हथौड़ा, अंपायर से उलझने पर मिली सज़ा, अब मिलेगा सबक
Rishabh Pant: ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए सजा का सामना करना पड़ा। एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पंत और अंपायर के बीच बहस देखने को मिली थी। अब उस मामले पर एक्शन हुआ है।
ऋषभ पंत को फटकार मिलने के अलावा एक डीमेरिट अंक भी दिया गया है, पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला अपराध है, लीड्स टेस्ट के तीसरे दिन के खेल में पंत ने अंपायर से गेंद को लेकर बहस की थी।

यह घटना इंग्लैंड की पारी के 61वें ओवर में हुई, जब हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स बल्लेबाजी कर रहे थे। ऋषभ पंत गेंद की स्थिति को लेकर अंपायरों से बातचीत करते हुए नजर आए।
जब अंपायरों ने गेंद को गेज से जांचने के बाद बदलने से मना कर दिया, तो पंत ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए गेंद को अंपायरों के सामने ज़मीन पर फेंक दिया, जो उनकी असहमति का स्पष्ट संकेत था।
ऋषभ पंत के मामले पर अब कोई सुनवाई नहीं होने वाली है क्योंकि उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। अंपायर क्रिस गैफनी और पॉल रीफल के साथ तीसरे अंपायर शर्फुदौला के साथ चौथे अंपायर माइक बर्न्स ने पंत के ऊपर चार्ज लगाए थे।
ऋषभ पंत ने लेवल एक का उल्लंघन किया था। इस तरह के अपराध के लिए कम से कम डीमेरिट पॉइंट की पेनल्टी लगाई जाती है। इसके अलावा अधिकतम 50 फीसदी मैच फीस और एक डीमेरिट पॉइंट या दो डीमेरिट पॉइंट्स दिए जाते हैं। पंत पर मिनिमम पेनल्टी लगाई गई है।
ऋषभ पंत का बल्ला इस मुकाबले में काफी चला है, दोनों पारियों में उनके बल्ले से दो शतकीय पारियां देखने को मिली हैं। वह इंग्लैंड की सरजमीं पर दोनों पारियों में शतक जमाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पंत को इंग्लैंड की पिचों पर खेलना रास आता है।












Click it and Unblock the Notifications