IND vs ENG Live: लीड्स टेस्ट के पांचवें दिन होगा रोमांच, भारत-इंग्लैंड की टक्कर कब और कहां देखें लाइव?
IND vs ENG Live: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले का आज अंतिम दिन है और मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद की जा सकती है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया है, जो मुश्किल तो है लेकिन नामुमकिन नहीं है, इंग्लैंड टीम जीत दर्ज कर सकती है।
इंग्लैंड ने चौथे दिन के अंतिम सेशन तक बिना कोई विकेट गंवाए, 21 रनों का स्कोर बना लिया था। अब 350 रनों की और जरूरत है। दोनों टीमों की तरफ से इस मुकाबले में जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इंग्लैंड की टीम ने पहले भी इस तरह का मुकाबला जीता था।

इंग्लैंड ने साल 2022 में एजबेस्टन टेस्ट मुकाबले में भारत को पराजित किया था, उस समय इंग्लैंड ने 378 रनों का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी और इतिहास रच दिया था। इस मुकाबले में इंग्लैंड के पास उसी तरह की जीत दर्ज करने का मौका है लेकिन काम आसान नहीं है। अगर इंग्लिश टीम जीत के करीब जाती है, तो मुकाबला रोमांचक हो जाएगा।
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड लाइव कहां देखें
भारतीय समय के अनुसार पांचवें दिन का खेल दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। इसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा यह मुकाबला जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। कुछ सिम कार्ड रिचार्ज में इसका पैक फ्री आता है। अन्यथा सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
IND vs ENG: क्या बारिश की है संभावना
मुकाबले के पांचवें दिन बारिश के आसार हैं, 60 फीसदी बरसात का अनुमान लगाया गया है लेकिन मैच के समय शायद इसका कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है। मुकाबला पूरा होने में बाधा नहीं आनी चाहिए।
गेंदबाजों को मिलेगी मदद
पांचवें दिन की पिच काफी पुरानी हो गई है और तेज गेंदबाजों के पांवों से निशान भी बन गए हैं, रविन्द्र जडेजा उन पांवों के निशानों का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे और इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशानी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications