कौन है इंग्लैंड का यह तूफानी गेंदबाज? जिसने वर्ल्ड कप से पहले हैट्रिक से मचाई तबाही, श्रीलंका की तोड़ दी कमर
SL vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) ने मैदान पर कोहराम मचा दिया है। श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में कुरेन ने अपनी घातक गेंदबाजी से इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने एक ही ओवर में लगातार तीन विकेट लेकर श्रीलंकाई पारी की कमर तोड़ दी और इंग्लैंड को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
मैच के दौरान एक समय श्रीलंका की टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन पारी के 16वें ओवर में सैम करन का तूफान आया। उन्होंने ओवर की लगातार तीन गेंदों पर दासुन शनाका, महीश तीक्ष्णा और मथीशा पथिराना को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। कुरेन की इस उपलब्धि ने न केवल इंग्लैंड को मैच में वापस लाया, बल्कि उन्हें एक खास क्लब में भी शामिल कर दिया।

क्रिस जॉर्डन के क्लब में शामिल हुए करन
सैम कुरेन अब इंग्लैंड के क्रिकेट इतिहास में टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) में हैट्रिक लेने वाले दूसरे पुरुष गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ क्रिस जॉर्डन ने किया था, जिन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका (USA) के खिलाफ हैट्रिक ली थी। कुरेन की इस शानदार गेंदबाजी (3/38) की बदौलत इंग्लैंड ने श्रीलंका को 133 रनों पर समेट दिया और DLS नियम के तहत 11 रनों से जीत दर्ज की।
SL vs ENG मैच के कुछ अहम पॉइंट्स
- रिकॉर्ड: सैम करन टी20I में हैट्रिक लेने वाले दूसरे इंग्लिश गेंदबाज बने।
- शिकार: दासुन शनाका, महीश तीक्ष्णा और मथीशा पथिराना।
- नतीजा: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 11 रनों (DLS) से हराया।
- वर्ल्ड कप की तैयारी: टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक एक हफ्ते पहले कुरेन का यह फॉर्म इंग्लैंड के लिए शुभ संकेत है।
सैम करन ने श्रीलंका की स्पिन पिचों पर यह कारनामा करते हुए टी20 वर्ल्ड कप से पहले अन्य टीमों के लिए परेशानी बढाने का काम किया है। वर्ल्ड कप में टीमों को उनसे बचकर रहना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications