कौन है यह क्रिकेटर जिसकी थीं 500 गर्लफ्रेंड, वेस्टइंडीज के लिए बल्ले से बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
80 के दशक में वेस्टइंडीज क्रिकेट की आक्रामकता पूरे वर्ल्ड में अलग लेवल की थी। उनके तेज गेंदबाजों की दनदनाती हुई गेंदें बल्लेबाज के कान के पास से निकलकर डराती थी। बल्लेबाजों में विवियन रिचर्ड्स जैसे खिलाड़ी तबाही मचाने वाले मोड में खेला करते थे।
धीरे-धीरे विंडीज क्रिकेट ढलान पर आता चला गया और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत जैसी टीमों का समय आ गया। तब भी वेस्टइंडीज के पास तेज गेंदबाज आते रहे हैं। उनमें से ही एक ऐसा गेंदबाज आया, जिसने अपने बल्ले से एक धमाकेदार कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

कौन है वेस्टइंडीज का यह खिलाड़ी
हालांकि इससे भी हैरान करने वाली बात यह है, कि यह खिलाड़ी कई लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में था और खुद स्वीकार किया कि वह 500 से ज्यादा महिलाओं के साथ शारीरिक सम्बन्ध बना चुका है। इस घिनौनी हरकत के बारे में अपनी ऑटोबायोग्राफी में खुलासा करने वाला प्लेयर कोई और नहीं, बल्कि तेज गेंदबाज टिनो बेस्ट है।
500 से ज्यादा गर्लफ्रेंड का कैसे किया दावा
अपनी आत्मकथा 'माइंड द विंडोज: माई स्टोरी,' में लिखा है कि वह अपने करियर के समय 500 से ज्यादा महिलाओं के साथ हमबिस्तर हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रिलेशनशिप का असर उनके करियर पर नहीं पड़ा। खेल में उनको इससे परेशानी नहीं हुई क्योंकि वह कड़ी मेहनत करते थे।
टिनो बेस्ट ने अपनी इन हरकतों के पीछे ब्रेकअप बताया। उन्होंने लिखा कि मेरा पहला प्यार मेलिसा थी। हम दोनों की एक बेटी भी थी। मेलिस से ब्रेकअप के बाद एक तरह से मैं प्लेबॉय बन गया। कोई लड़की मुझे पसंद आ जाती थी, तो जाकर मैं खुद ही उससे बात किया करता था। उन्होंने यह भी लिखा कि ऑस्ट्रेलिया की लड़कियों को देखकर मैं सबसे ज्यादा आकर्षित होता था। ऑस्ट्रेलियाई लड़कियां काफी खूबसूरत होती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि साल 2005 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने 40 से ज्यादा महिलाओं के साथ सम्बन्ध बनाए थे।
वेस्टइंडीज के लिए बनाया बल्ले से रिकॉर्ड
टिनो बेस्ट गेंदबाज थे लेकिन उनके नाम बैटिंग में एक रिकॉर्ड बना था, 11वें नम्बर पर खेलते हुए उन्होंने 95 रनों की पारी खेली थी। उस समय ग्यारहवें नम्बर पर यह सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर था। जून 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ यह पारी आई थी। एक साल बाद ऑस्ट्रेलिया के एश्टन एगर ने 98 रन बनाकर यह कीर्तिमान तोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications