कौन है बांग्लादेश का नया कप्तान? वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम की हुई घोषणा

Bangladesh Team: वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित कर दी गई है। बांग्लादेश की टीम को नया कप्तान भी मिला है। नियमित कप्तान नजमुल हसन शान्तो कमर की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। इस स्थिति में टीम की कमान नए कप्तान को सौंपी गई है।

बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम में कुछ प्लेयर्स की वापसी हुई है। शाकिब उल हसन और महमुदुल्लाह के रिटायरमेंट के बाद टीम में नई ऊर्चा का संचार करने का प्रयास किया गया है। विंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में बांग्लादेश टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

bangladesh team

नजमुल होसैन चोट के कारण पहले टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या वह फिट होने के बाद फिर से कप्तान बनेंगे, क्योंकि हाल ही में टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। यह समझा जाता है कि मेहदी हसन मिराज को बीसीबी ने टी20 कप्तानी की भूमिका के लिए नहीं चुना क्योंकि उन्हें टी20 टीम में कभी-कभार ही शामिल किया गया है।

घोषित टीम में तौहीद हृदोय, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम और रकीबुल हसन को शामिल नहीं किया गया है, जो कॉम्बिनेशन और रणनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत देता है। वेस्टइंडीज में जाकर जीत पाना बांग्लादेश के लिए आसान नहीं है क्योंकि यह टीम सबसे छोटे फॉर्मेट में धांसू खेल का प्रदर्शन करती है।

लिटन दास और सौम्य सरकार के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है, दोनों ही प्लेयर्स तेज खेलने के लिए जाने जाते हैं। मेहदी हसन मिराज और अफीफ होसैन को भी जिम्मेदारी समझनी होगी।

बांग्लादेश की टीम में हैं ये खिलाड़ी शामिल

लिटन कुमार दास (कप्तान), सौम्य सरकार, तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन पटवारी, शेख महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, हसन महमूद, रिपन मोंडोल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+