KKR vs SRH: केकेआर के अकेले प्लेयर ने हैदराबाद को चटा दी धूल, कौन है वह खिलाड़ी जिसने पलट दिया गेम
KKR vs SRH MVP: आईपीएल में केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले में केकेआर ने धांसू जीत दर्ज करते हुए हैदराबाद को शर्मनाक हार झेलने पर मजबूर कर दिया। सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रनों से हार मिली, जो उनके आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी पराजय है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 6 विकेट पर 200 रनों का स्कोर खड़ा करते हुए हैदराबाद के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रख दिया। इसे हासिल करने के लिए अच्छी बल्लेबाजी की आवश्यकता थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बैटिंग यूनिट बिखर गई।

हैदराबाद की टीम महज 120 के कुल स्कोर पर ही आउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने 3-3 विकेट अपने नाम किये। इस सीजन केकेआर के यह दूसरी जीत है। दो अहम अंक हासिल करते हुए फैन्स को खुश होने का मौका रहाणे एंड कम्पनी ने दे दिया।
इन सबके बीच बड़ा सवाल यह है कि इस मैच में ऐसा कौनसा एक प्लेयर था, जिसने केकेआर के लिए बेहतरीन काम करते हुए मैच का रुख पलट दिया। यहाँ उस खिलाड़ी के रूप में वेंकटेश अय्यर को रखा जा सकता है। उनकी तूफानी पारी से मामला बदल गया।
वेंकटेश अय्यर की तूफानी बैटिंग
जब केकेआर का स्कोर 4 विकेट पर 106 रन था, तब वेंकटेश अय्यर ने धमाका करना शुरू कर दिया था। वह 13वें ओवर से लेकर 19वें ओवर तक क्रीज पर रहे और 24 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। अय्यर ने अपनी 60 रनों की पारी में कुल 29 गेंदों का सामना किया। इस दौरान 3 छक्के और 7 चौके आए।
अय्यर की पारी से बदला रुख
अय्यर की पारी ही इस मैच के लिए अहम साबित हुई। अगर उनकी यह तूफानी पारी नहीं आती, तो शायद केकेआर की टीम 180 के करीब स्कोर बना पाती, इसका पीछा करना हैदराबाद के लिए उतना मुश्किल नहीं होता। 200 तक स्कोर जाने पर हैदराबाद के बल्लेबाजों पर दबाव आया।












Click it and Unblock the Notifications