सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में दिखने वाली लड़की रिंकू सिंह की कौन है?
Rinku Singh: आईपीएल में धमाका करते हुए रिंकू सिंह ने भारतीय टीम तक का सफर तय किया है। टीम इंडिया में रिंकू सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दो मैचों में कुछ ऐसा ही हुआ है। वह दोनों ही मैचों में फिनिशर की भूमिका में थे और इसे बखूबी निभाया।
विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टी20 मैच में रिंकू सिंह ने भारत को अंतिम गेंद पर जीत दिलाई थी, बाद में यह गेंद नो बॉल घोषित हुई थी। उस मुकाबले में उनके बल्ले से 22 रनों की नाबाद पारी आई थी। उनका बल्ला अगले मैच में भी नहीं रुका और एक बार फिर से तूफानी बैटिंग हुई।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में रिंकू ने 31 रन की नाबाद पारी खेली। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तैर रही है। इसमें वह एक लड़की के साथ खड़े हैं। ऐसा लग रहा है कि यह फोटो किसी शादी के फंक्शन की है। पीछे मैरिज गार्डन भी दिख रहा है।
लोगों में इस फोटो को लेकर जिज्ञासा थी कि वह लड़की कौन है। दरअसल रिंकू सिंह अपनी बहन के साथ खड़े हैं। रिंकू ने अपने परिवार के साथ दिवाली के दिन भी एक फोटो पोस्ट की थी। अक्सर रक्षाबंधन और अन्य मौकों पर रिंकू और उनकी बहन के फोटो सामने आते रहते हैं। उम्मीद है कि अब फैन्स की जिज्ञासा शांत हो जाएगी।
आईपीएल में सलेक्शन होने के बाद रिंकू सिंह की पूरी जिंदगी ही बदल गई है। रिंकू सिंह ने अपने परिवार का सपना पूरा कर दिया। रिंकू सिंह एक बेहद साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता मजदूरी करते थे और भाई ऑटो ड्राईवर थे, टीम इंडिया में आने के बाद परिवार के सुख के दिन भी आ गए।
केकेआर के लिए खेलते हुए गुजरात के खिलाफ रिंकू के लगातार पांच छक्कों ने उनको रातों-रात हीरो बना दिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार बल्ले से जादू दिखाते चले गए। रिंकू सिंह अपनी फिटनेस पर भी काफी मेहनत करते हैं, इसी का नतीजा है कि वह कम समय में ही करोड़ों लोगों को अपना फैन बना चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications