कौन हैं शमा मोहम्मद? जो रोहित शर्मा को मोटा और ख़राब कप्तान बोल रातोंरात हो गई फेमस

Shama Mohammed: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ। शमा मोहम्मद का विवादित बयान सुर्ख़ियों में है। रोहित शर्मा को लेकर उन्होंने कुछ ऐसा कहा है, जिसके बाद फैन्स सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा भड़क गए हैं और शमा मोहम्मद की क्लास भी लगा दी।

शमा ने रोहित शर्मा को मोटा और भारत का सबसे खराब कप्तान कहा। इसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा बरपा, तो उनका कहना था कि मैंने कुछ गलत तो नहीं कहा है। रोहित के फैन्स के अलावा विपक्षी नेताओं की तरफ से भी शमा की आलोचना की गई है।

shama mohammed

एक बयान से तुरंत लाइमलाईट में आने वाली शमा के बारे में जानना जरूरी है कि आखिर वह कौन है? किस हैसियत से रोहित शर्मा को निशाना बनाया गया है। रोहित का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, ऐसे में शमा को अचानक क्या हो गया।

Shama Mohammed कौन है

दरअसल शमा मोहम्मद केरल के कोझिकोड से आती हैं और पेशे से डेंटिस्ट होने की वजह से ही नाम के आगे डॉ। लगाती हैं। कांग्रेस के लिए वह पक्ष रखती हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। राजनीति में काम करने वाली शमा एक ट्वीट के कारण रातोंरात चर्चा में आ गई हैं।

Shama Mohammed ने क्या कहा

शमा ने कहा कि खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा मोटे हैं और उनको अपना वजन कम करने की आवश्यकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह अब तक के सबसे अप्रभावी कप्तान हैं। इसके बाद फैन्स ने शमा को जमकर ट्रोल किया और कहा कि यह बॉडी शेमिंग है। यहाँ फैन्स की बातें ठीक कही जा सकती हैं।

शमा को शायद नहीं क्रिकेटिंग ज्ञान

हालांकि शमा ने किन आंकड़ों के आधार पर यह टिप्पणी की है, उसके बारे में वही बता सकती हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एकदिवसीय वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची, टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी और अब चैम्पियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया। इससे एक बात तो साफ़ है कि शमा में हवा में तीर चलाने जैसा काम किया है। बाद में शमा ने इसे समान्य टिप्पणी बताई और कहा कि रोहित का वजन थोड़ा ज्यादा है, इसलिए मैंने ऐसी बात कही, मैंने बॉडी शेमिंग नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+